scriptवाराणसी फ्लाइट में यात्रियों का बीपी लो, तीन महिलाओं की बिगड़ी हालत, सामने आया ये कारण | Delhi Varanasi Indigo flight AC failed passengers BP Low three women condition deteriorated created panic in Varanasi | Patrika News
वाराणसी

वाराणसी फ्लाइट में यात्रियों का बीपी लो, तीन महिलाओं की बिगड़ी हालत, सामने आया ये कारण

Indigo Flight AC Failed: दिल्ली से वाराणसी जा रहे विमान का एसी खराब होने से तीन महिलाओं की हालत बिगड़ गई। जबकि एक महिला बेहोश हो गई। वाराणसी में विमान की लैंडिंग के बाद उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास पहुंचाया गया।

वाराणसीSep 06, 2024 / 01:55 pm

Vishnu Bajpai

Indigo Flight AC Failed: फ्लाइट में यात्रियों का बीपी लो होने से मचा हड़कंप, तीन महिलाओं की बिगड़ी हालत, सामने आया ये कारण

Indigo Flight AC Failed: फ्लाइट में यात्रियों का बीपी लो होने से मचा हड़कंप, तीन महिलाओं की बिगड़ी हालत, सामने आया ये कारण

Indigo Flight AC Failed: वाराणसी एयरपोर्ट पर उस समय हंगामा मच गया। जब इंडिगो की फ्लाइट के लैंड करते ही तीन महिलाओं को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान कई यात्रियों का बीपी भी लो मिला। बहरहाल अब महिलाओं की हालत बेहतर बताई जा रही है। दरअसल, दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट का एसी खराब हो गया।
इससे फ्लाइट में सफर कर रहे यात्रियों की हालत बिगड़ गई। इस दौरान एक महिला बेहोश हो गई। जबकि अन्य दो महिलाओं की भी तबीयत बिगड़ गई। वाराणसी में फ्लाइट के लैंड करते ही उन्हें डॉक्टर के पास पहुंचाया गया।

Delhi-Varanasi Flight: स्टाफ से एसी चलाने की गुहार लगाते रहे यात्री

घटना बृहस्पतिवार शाम की है। दिल्ली से गुरुवार शाम सात बजकर 35 मिनट पर इंडिगो की फ्लाइट 6 E-2235 ने वाराणसी के लिए उड़ान भरी। यात्रियों का कहना है कि फ्लाइट जब दिल्ली एयरपोर्ट पर ही खड़ी थी। तभी उसका एसी नहीं चल रहा था। लोगों ने क्रू मेंबर से इसकी शिकायत की तो उन्होंने जवाब दिया कि फ्लाइट उड़ान भरेगी तो एसी चल जाएगा। इसके बाद रात 8 बजकर 40 मिनट पर विमान वाराणसी पहुंच गया, लेकिन AC चालू नहीं हुआ। इस दौरान फ्लाइट में यात्री एसी ठीक करने की गुहार लगाते रहे।

Delhi-Varanasi Indigo Flight: कई यात्रियों की हालत बिगड़ी, महिला बेहोश

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों ने मीडिया को बताया कि दिल्ली से उड़ान भरने के बाद भी फ्लाइट का एसी चालू नहीं हुआ। इसपर यात्रियों ने क्रू मेंबर से एसी चलाने को कहा, लेकिन स्टाफ हर बार एसी चालू करने का आश्वासन देता रहा। गर्मी से परेशान होकर यात्री हंगामा करने लगे। इस दौरान स्टाफ ने फिर उन्हें आश्वासन दे दिया। इससे यात्री शांत हो गए।
यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया जटायु संरक्षण केंद्र का उद्घाटन, नारी गरिमा की रक्षा के लिए जटायु दिए अपना बलिदान

इसके बाद एक घंटे 5 मिनट का सफर तय करके विमान वाराणसी पहुंच गया, लेकिन एसी नहीं चल सका। इसके चलते तीन महिलाओं की हालत बिगड़ गई। जबकि एक महिला बेहोश हो गई। वाराणसी में विमान के लैंड करते ही महिलाओं को डॉक्टर के पास पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत में सुधार होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

Hindi News/ Varanasi / वाराणसी फ्लाइट में यात्रियों का बीपी लो, तीन महिलाओं की बिगड़ी हालत, सामने आया ये कारण

ट्रेंडिंग वीडियो