scriptगर्मी की शुरूवात में ही उत्पन्न होने लगा जल संकट | Water crisis started arising in the beginning of summer | Patrika News
बालाघाट

गर्मी की शुरूवात में ही उत्पन्न होने लगा जल संकट

वारासिवनी मंगेझरी के सालइटोला का मामलानल जल योजना से पर्याप्त पानी व खराब हैंडपंप के सुधार कराने की मांग

बालाघाटMar 17, 2024 / 08:45 pm

mukesh yadav

गर्मी की शुरूवात में ही उत्पन्न होने लगा जल संकट

गर्मी की शुरूवात में ही उत्पन्न होने लगा जल संकट

वारासिवनी। गर्मी का दौरा प्रारंभ होने के साथ क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में जलसंकट गहराने लगा है। ताजा मामला वारासिवनी जनपद की ग्राम पंचायत मंगेझरी के सालइटोला से सामने आया है। यहां के ग्रामीणों ने नल जल योजना से पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने और खराब हैंडपंप की मरम्मत कराने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मंगेझरी का अंतिम छोर में सालइटोला है। यहां दो सैकड़ा से अधिक आबादी निवास करती है। इस टोले पर नल जल योजना का भी निर्माण किया गया है। लेकिन टोले वासियों को नल कनेक्शन से पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पता है। जो पानी मिलता है, वह दैनिक निस्तार के लिए कम होता है। ऐसे में ग्रामीण पूर्व में हैंडपंप से अपने पानी की पूर्ति कर लेते थे। लेकिन वे भी करीब 1 वर्ष से बंद पड़े हुए हैं। ग्रामीण परेशानियों के बीच निजी व सार्वजनिक कुओं से अपनी आवश्यकता के जल की पूर्ति कर रहे हैं।
योजना से नहीं मिलता पर्याप्त पानी
ग्रामीण राजकुमार बिसेन ने बताया कि हमारे यहां पानी की भीषण समस्या है। हैंडपंप सभी बंद पड़े हुए हैं। नल जल योजना में हमें थोड़ा बहुत पानी मिल जाता है, जो हमारी दिनचर्या के लिए पर्याप्त नहीं होता है। इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन शिकायत का निराकरण नहीं किया जा रहा है।
बंद पड़े सात हैंडपंप
ग्रामीण बैद्यनाथ बिसेन ने बताया कि ग्राम में पानी की समस्या बहुत ज्यादा बनी हुई है। नल जल योजना ग्राम में है, पर वह लोगों के लिए पर्याप्त नहीं है। एक समय पानी दिया जाता है, जो पर्याप्त ना होने से मवेशियों के लिए प्रत्येक घर में आफ त बनी हुई है। प्राकृतिक जलस्त्रोत भी अटने लगे हैं। वहीं हमारे घरों से तालाब बहुत दूर है। गांव के सार्वजनिक कुओं से पानी ढोना पड़ रहा है। सरपंच को समस्या सुनने फोन नहीं उठाता है। कर्मचारी पाइप का बहाना बता रहे हैं। हमारे टोले में 7 हैंडपंप है, जो बंद पड़े हुए हैं।
दूसरों के यहां से ला रहे पानी
ग्रामीण रेखा बिसेन ने बताया कि हमारे गांव में अधिकांश लोग पशुपालन करते हैं, जिनके घर में मवेशी है। उन्हें पानी की कमी बनी रहती है। घर के कार्यों के लिए ही पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। ग्राम के जो हैंडपंप हंै वे पूरे खराब है। इन्हें सुधारने के लिए शिकायत की गई। कर्मचारी ने वारासिवनी कार्यालय से पाइप आने की बात कहते हैं। एक साल से हैंडपंप बंद पड़े हुए हैं। ऐसे में दूसरों के घर से बाल्टी के माध्यम से पानी भरना पड़ रहा है। यह अकेले किसी व्यक्ति नहीं पूरे गांव की समस्या है।
वर्सन
दूरभाष पर चर्चा में बताया कि यह समस्या का समाधान करने का हमारे द्वारा प्रयास किया जा रहा है। जहां पर बोर सक्सेस नहीं हो पा रहे हैं ऐसे में पानी की तलाश की जा रही है। हैंड पंप की जो समस्या है उसके लिए मैकेनिक को भेज कर निरीक्षण करवाया जाए”ा और जो हैंडपंप बन सकता है उसे बनाने का प्रयास करें”े।
मोरेश्वर पाटनकर, प्रभारी एसडीओ पीएचई

Hindi News/ Balaghat / गर्मी की शुरूवात में ही उत्पन्न होने लगा जल संकट

ट्रेंडिंग वीडियो