scriptRain-तीन दिनों बाद बरसे बदरा, हुई झमाझम बारिश | After three days it rained, | Patrika News
बालाघाट

Rain-तीन दिनों बाद बरसे बदरा, हुई झमाझम बारिश

बालाघाट. जिले में शुक्रवार को एक बार फिर अच्छी बारिश हुई। बारिश से जहां तापमान में गिरावट हुई। वहीं लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। इधर, तीन दिन बाद बारिश होने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। किसानों के भी चेहरे खिल गए।जानकारी के अनुसार जिले में मानसून की दस्तक के […]

बालाघाटJun 28, 2024 / 10:12 pm

Bhaneshwar sakure

झमाझम बारिश

बारिश में भीगते हुए जाती छात्राएं।

बालाघाट. जिले में शुक्रवार को एक बार फिर अच्छी बारिश हुई। बारिश से जहां तापमान में गिरावट हुई। वहीं लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। इधर, तीन दिन बाद बारिश होने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। किसानों के भी चेहरे खिल गए।
जानकारी के अनुसार जिले में मानसून की दस्तक के साथ बारिश का दौर भी जारी हो गया था। बीते तीन दिनों से बारिश नहीं हो रही थी। आसमान में काले बादल छा रहे थे लेकिन वर्षा नहीं हो रही थी। जिसके कारण उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा था। बारिश नहीं होने से किसान भी चिंतित होने लगे थे। वहीं शुक्रवार को एक बार फिर से इंद्र देव प्रसन्न हुए। शुक्रवार की सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग क्षेत्रों में कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश हुई।
भारी वर्षा की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग नई दिल्ली के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से जिला कृषि मौसम इकाई कृषि विज्ञान केंद्र बालाघाट को 5 दिवसीय मध्यम श्रेणी मौसम पूर्वानुमान प्राप्त हुआ है। जिला कृषि मौसम विज्ञान केंद्र बडग़ांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 29 जून से 2 जुलाई तक मध्यम से भारी बादल छाए रहने के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29.3 से 31.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूयनतम तापमान 19.3 से 21.6 डिग्री सेल्सियस, सुबह हवा में 86 से 97 प्रतिशत, दोपहर में 54 से 61 प्रतिशत नमी रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में हवा की गति लगभग 11 से 19 किलो मीटर प्रति घंटे दक्षिण पश्चिम दिशा में रहने की संभावना है।

Hindi News/ Balaghat / Rain-तीन दिनों बाद बरसे बदरा, हुई झमाझम बारिश

ट्रेंडिंग वीडियो