scriptसरिस्का देगा अनुमति….तभी सिलीसेढ़ से पानी लाना होगा आसान | Patrika News
अलवर

सरिस्का देगा अनुमति….तभी सिलीसेढ़ से पानी लाना होगा आसान

प्रशासन ने की तैयारी, वन विभाग के जरिए प्रदेश सरकार केपास जाएगा प्रस्तावअलवर. शहर के लोगों की प्यास बुझाने के लिए बजट में सिलीसेढ़ पेयजल परियोजना को हरी झंडी दे दी गई, लेकिन इससे पहले कई औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। सरिस्का की जमीन पर ट््यूबवेल बनने हैं। इसके लिए प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार से […]

अलवरJul 16, 2024 / 06:11 pm

Pradeep

प्रशासन ने की तैयारी, वन विभाग के जरिए प्रदेश सरकार के
पास जाएगा प्रस्ताव
अलवर. शहर के लोगों की प्यास बुझाने के लिए बजट में सिलीसेढ़ पेयजल परियोजना को हरी झंडी दे दी गई, लेकिन इससे पहले कई औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। सरिस्का की जमीन पर ट््यूबवेल बनने हैं। इसके लिए प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार से अनुमति लेनी होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
सरिस्का प्रशासन एनओसी को आगे बढ़ाएगा
सिलीसेढ़ सरिस्का के अलवर रेंज में आता है। यह बफर एरिया है। ट््यूबवेल इसी एरिया में होने हैं। उसके लिए जगह का चयन प्रशासन व जलदाय विभाग को करना है। इससे पहले सरिस्का प्रशासन से एनओसी ली जाएगी। प्रशासन की ओर से आने वाले प्रस्ताव को सरिस्का प्रशासन सरकार के पास भेजेगा और वहां से इसके लिए मंजूरी मिलेगी। प्रशासन का दावा है कि अगली गर्मी तक लोगों को पानी मिल जाएगा।
200 फीट पर है पानी
प्रदेश सरकार ने हाल ही में बजट जारी किया है। सिलीसेढ़ एरिया में 20 ट््यूबवेल बनाए जाएंगे। इनके जरिए पाइप लाइन से पानी शहर आएगा। सिलीसेढ़ में पानी का स्तर करीब 150 से 200 फीट पर है। ऐसे में ट््यूबवेलों के लंबे समय तक चलने की उम्मीद की जा रही है। झील के चलते आसपास वाटर रिचार्जिंग का स्तर ज्यादा है।
फैक्ट फाइल
शहर में वार्ड : 65
आबादी : 4.62 लाख
पानी की जरूरत : 6.30 करोड़ लाख लीटर
आपूर्ति : 3 करोड़ लाख लीटर
नलकूप : 340
ओवरहेड टैंक : 140

Hindi News/ Alwar / सरिस्का देगा अनुमति….तभी सिलीसेढ़ से पानी लाना होगा आसान

ट्रेंडिंग वीडियो