script#Valmiki Jayanti 2023 गूंजे भगवान वाल्मीकि महाराज के जयकारे | The praises of Lord Valmiki Maharaj echoed | Patrika News
श्री गंगानगर

#Valmiki Jayanti 2023 गूंजे भगवान वाल्मीकि महाराज के जयकारे

The praises of Lord Valmiki Maharaj echoed- वाल्मीकि समाज ने पुरानी आबादी और वाल्मीकि बस्ती के मंदिर में लगाई धोक

श्री गंगानगरOct 28, 2023 / 12:45 pm

surender ojha

#Valmiki Jayanti 2023 गूंजे भगवान वाल्मीकि महाराज के जयकारे

#Valmiki Jayanti 2023 गूंजे भगवान वाल्मीकि महाराज के जयकारे

# Valmiki Jayanti 2023 भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में वाल्मीकि समाज के अलग अलग संगठनों ने शहर में विभिन्न मंदिरों में धोक लगाई। पुरानी आबादी और वाल्मीकि बस्ती के भगवान वाल्मीकि मंदिर में शनिवार सुबह पांच बजे विशेष पूजा अर्चना की गई। वहीं इंदिरा चौक के पास वाल्मीकि समाज की धर्मशाला में विशेष लंगर बताया गया। इससे पहले शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान मोबाइल डीजे पर भजन ‘वाल्मीकि दयावान आपका क्या कहना, जग में ऊंची शान आपका क्या कहना…’, ‘लव-कुश ने थी जिथे विद्या सिखाई, ओता वाल्मीकि आश्रम नाम है…’ आदि भजनों पर श्रद्धालु नाचते-झूमते चल रहे थे। भव्य रथ को सजाकर भगवान वाल्मीकि का मनमोहक दरबार और आसमानी ध्वज लिएमहिलाएं और पुरुषों ने ‘वाल्मीकि धर्म का प्रकाश हो’, ‘जो बोले सो निर्भय, भगवान वाल्मीकि महाराज की जय’ आदि जयकारों का माहौल बना दिया। इन शोभा यात्रा के दौरान खूब आतिशबाजी की गई। शहर के मुख्य मार्गो से निकले गई इस शोभा यात्रा के दौरान लोगों ने जगह जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया।
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से राष्ट्रीय संचालक मदन सिरसवाल, प्रदेशाध्यक्ष अनिल धारीवाल के नेतृत्व में वाल्मीकि अखण्ड ज्योत यात्रा धूमधाम से निकाली गई। प्रदेशाध्यक्ष धारीवाल ने बताया कि यह अखण्ड ज्योत यात्रा वाल्मीकि बस्ती नजदीक पुरानी शुगर मिल से प्रारम्भ हुई, इसे नगर परिषद पूर्व सभापति श्याम धारीवाल और सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष उमेश वाल्मीकि ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। अखण्ड ज्योत यात्रा मास्टर कॉलोनी, गुरुनानक बस्ती, कबीर चौक, इंदिरा चौक, वाल्मीकि धर्मशाला, बीरबल चौक, रविन्द्र पथ, लक्कड़ मंडी रोड, वाल्मीकि चौक, कृष्णा टाकीज होते हुए शुगर मिल रोड स्थित जनता फाऊण्डरी के पास वाल्मीकि बस्ती पहुंचकर सम्पन्न हुई। जगह-जगह सर्व समाज की ओर से पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
इधर, पुरानी आबादी में युवा वाल्मीकि अम्बेडकर संघ की ओर से वार्ड आठ में भगवान वाल्मीकि ब्राहम्यालय से भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा के दौरान भगवान वाल्मीकि की मूर्ति की नगर परिक्रमा भी करवाई गई। इस शोभायात्रा में आसमानी झंडो के साथ निकले घोड़ा बग्गी पर भगवान् वाल्मीकि, संत नवल महाराज के चित्र सुशोभित नजर आए। वहीं लव कुश की संचेतक झाँकिया मनमोहक रही। पंजाब से आए बैगपाईपर बैंड ने अपने करतब से खूब समा बांध दिया। युवा वाल्मीकि अम्बेडकर संघ के अध्यक्ष बंटी वाल्मीकि पार्षद ने बताया कि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर भगवान् वाल्मीकि की सवा तीन फ़ीट की मूर्ति वाल्मीकि ब्राम्हालय में स्थापित की गई।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8p5snj

Hindi News/ Sri Ganganagar / #Valmiki Jayanti 2023 गूंजे भगवान वाल्मीकि महाराज के जयकारे

ट्रेंडिंग वीडियो