script220 केवी रीको उद्योग विहार: ग्रिड सब स्टेशन पर 160 एमवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा | 220 KV RIICO Udyog Vihar: New 160 MVA power transformer to be installe | Patrika News
श्री गंगानगर

220 केवी रीको उद्योग विहार: ग्रिड सब स्टेशन पर 160 एमवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा

-सवा 12 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत

श्री गंगानगरJul 29, 2023 / 09:04 am

Krishan chauhan

220 केवी रीको उद्योग विहार: ग्रिड सब स्टेशन पर 160 एमवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा

220 केवी रीको उद्योग विहार: ग्रिड सब स्टेशन पर 160 एमवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा

220 केवी रीको उद्योग विहार: ग्रिड सब स्टेशन पर 160 एमवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा
-सवा 12 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत

श्रीगंगानगर.जिला मुख्यालय पर रीको उद्योग विहार स्थित 220 केवी ग्रिड सब स्टेशन पर 160 एमवीए का नया विद्युत ट्रंासफार्मर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए प्रसारण निगम ने 12 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। अब जल्द ही 160 एमवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित करने की कार्रवाई की जाएगी। जून में रीको में 100 एमवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद श्रीगंगानगर की विद्युत सप्लाई 220 केवी ग्रिड सब स्टेशन पदमपुर से की जा रही थी। गौरतलब है कि सादुलशहर, चूनावढ़ और श्रीकरणपुर क्षेत्र के 132 केवी विद्युत सब स्टेशन पर गर्मी के मौसम में विद्युत भार 125 एमवी से अधिक रहता है। भविष्य में बिजली की खपत बढ़ती जा रही है।
——
यह है विद्युत सप्लाई का सिस्टम
सूरतगढ़ थर्मल से सीधे 220 ग्रिड सब स्टेशन श्रीगंगानगर में विद्युत सप्लाई होती है। रिंग सिस्टम से 220 केवी ग्रिड हनुमानगढ़ और 220 केवी ग्रिड पदमपुर से जुड़ा हुआ है। सूरतगढ़ से पदमपुर लाइन में फाल्ट आने पर 220 केवी ग्रिड सब स्टेशन से 132केवी करणी मार्ग श्रीगंगानगर,132 केवी सादुलशहर, 132 केवी चूनावढ़ कोठी,132 केवी कमीनपुरा करणपुर, पदमपुर व रायसिंहनगर तक विद्युत सप्लाई की जा सकेगी। वर्तमान में रीको में 100 एमवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने पर पदमपुर से विद्युत सप्लाई ली जा रही थी।
——–
इस क्षेत्र को मिलेगा लाभ
श्रीगंगानगर शहर की आबादी पहले की तुलना में काफी बढ़ चुकी है और विद्युत की खपत साल दर साल बढ़ती जा रही है। निगम ने भविष्य को देखते हुए रीको में अधिक विद्युत क्षमता का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कर रहा है। इससे शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
अब यहां होती है विद्युत सप्लाई-
132 केवी करणी मार्ग श्रीगंगानगर, 132 केवी सादुलशहर, 132 केवी चूनावढ़ कोठी,132 केवी कमीनपुरा करणपुर आदि क्षेत्र में बिजली सप्लाई होती है।
अब 160 की क्षमता, 100 का ट्रांसफार्मर खराब
अब रीको उद्योग विहार में 160 व 100 एमवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जून माह से 100 एमवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हुआ था। इस कारण अब इसके स्थान पर 160 एमवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा
———
रीको उद्योग विहार स्थित 220 केवी ग्रिड सब स्टेशन पर 100 एमवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो रखा है। इस कारण विद्युत सप्लाई में काफी दिक्कतें आ रही थी। अब 160 एमवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए सवा 12 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। इससे बढ़ते विद्युत भार को देखते हुए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत सप्लाई में काफी सुधार आएगा।
-नरेश लालगढिय़ा, अधिशासी अभियंता।

Hindi News / Sri Ganganagar / 220 केवी रीको उद्योग विहार: ग्रिड सब स्टेशन पर 160 एमवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा

ट्रेंडिंग वीडियो