अगले साल होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लगातार टीम इंडिया को अपने मुल्क बुलाने के लिए दबाव बना रहा है। जबकि, भारतीय टीम का पाकिस्तान की यात्रा करना लगभग असंभव है। बीसीसीआई ने इस मुद्दे पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, बीसीसीआई ने इस बात पर कड़ा रुख दिखाया है कि क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान जाने का निर्णय पूरी तरह से भारत सरकार का फैसला होगा। वहीं, सूत्रों के मुताबिक पीसीबी ने बीसीसीआई से कहा है कि अगर भारतीय टीम चैंपियंस ट्राफी खेलने पाकिस्तान नहीं आएगी तो इस बात को लिखकर दीजिए।