scriptनिकोलस पूरन ने की छक्कों की बरसात, महज 16 गेंदों ठोक डाले 82 रन, चकनाचूर किया 9 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड | nicholas pooran breaks chris gayle record by hits 139 sixes in a calendar year | Patrika News
क्रिकेट

निकोलस पूरन ने की छक्कों की बरसात, महज 16 गेंदों ठोक डाले 82 रन, चकनाचूर किया 9 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Nicholas Pooran breaks Chris Gayle Record: निकोलस पूरन ने 2024 में 139 छक्के मारकर टी20 क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में क्रिस गेल के सबसे ज्यादा छक्के लगाने के विश्‍व रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। गेल ने 2015 में 135 छक्के जड़ने का कीर्तिमान बनाया था।

नई दिल्लीSep 01, 2024 / 02:41 pm

lokesh verma

Nicholas Pooran breaks Chris Gayle Record
Nicholas Pooran breaks Chris Gayle Record: वेस्टइंडीज के स्‍टार बल्लेबाज निकोलस पूरन इस साल जबरदस्‍त फॉर्म में हैं। वह क्रीज पर आते ही छक्‍कों की बारिश शुरू कर देते हैं। हर पारी में वह चौके से ज्‍यादा छक्‍के मारने पर विश्‍वास करते हैं। कैरेबियन प्रीमियर लीग में सेंट किट्स पैट्रियट्स और नेविस के खिलाफ मुकाबले में त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए पूरन ने क्रीज पर उतरते ही गेंदबाजों की बखिया उधड़ते हुए महज 16 गेंदों पर 82 रन बाउंड्री से बनाए। हालांकि वह शतक से सिर्फ तीन रन चूक गए। निकोलस पूरन ने 2024 में 139 छक्के मारकर टी20 क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में क्रिस गेल के सबसे ज्यादा छक्के लगाने के 9 साल पुराने विश्‍व रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

200 के आंकड़े को भी आसानी से पार कर सकते हैं पूरन

निकोलस पूरन ने इस मैच में विस्‍फोटक बल्लेबाजी करते हुए 97 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 7 चौकों के साथ 9 गगनचुंबी छक्के लगाए। इन 9 छक्कों के साथ पूरन के टी20 क्रिकेट में इस साल रिकॉर्ड 139 छक्के हो गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2015 में एक कैलेंडर ईयर में 135 छक्के लगाए थे। जबकि पूरन के पास अभी चार महीने का समय और शेष है। वह 200 के आंकड़े को भी आसानी से पार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें

धोनी के सबसे भरोसंमंद खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, ये टी20 टूर्नामेंट होगा आखिरी

टी20 क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के

139* – निकोलस पूरन 2024 में

135 – क्रिस गेल 2015 में

121 – क्रिस गेल 2012 में

116 – क्रिस गेल 2011 में
112 – क्रिस गेल 2016 में

101 – क्रिस गेल 2017 में

101 – आंद्रे रसेल 2019 में

100 – क्रिस गेल 2013 में

Hindi News/ Sports / Cricket News / निकोलस पूरन ने की छक्कों की बरसात, महज 16 गेंदों ठोक डाले 82 रन, चकनाचूर किया 9 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

ट्रेंडिंग वीडियो