scriptभगवान श्रीराम के जयकारों से गूंजा सिरोही, ड्रोन से शोभायात्रा पर पुष्प-वर्षा कर किया स्वागत | Sirohi resonated with the cheers of Lord Shri Ram, welcomed by showeri | Patrika News
सिरोही

भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंजा सिरोही, ड्रोन से शोभायात्रा पर पुष्प-वर्षा कर किया स्वागत

सिरोही शहर में रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा में उमड़ा राम-भक्तों का सैलाब
शोभायात्रा में 40 झांकियां शामिल, भगवान राम की 15 फीट ऊंची प्रतिमा वाली झांकी रही आकर्षण का केन्द्र

सिरोहीApr 11, 2022 / 03:57 pm

MAHENDRA SINGH VAGHELA

सिरोही. रामनवमी की शोभायात्रा में राम भक्तों का उमड़ा जन सैलाब

सिरोही. रामनवमी की शोभायात्रा में राम भक्तों का उमड़ा जन सैलाब

सिरोही. रामनवमी पर रविवार को जिलेभर में शोभायात्राएं निकाली गई। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर जिला मुख्यालय समेत जिलेभर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए, जिनमें भारी तादाद में श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर वातावरण को राममय बना दिया। जयकारों की गूंज समूचे शहर में गूंजती सुनाई दी। शहर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए।
रामझरोखा मैदान से जयकारों के बीच किया प्रस्थान

सिरोही में श्री रामनवमी महोत्सव समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सम्मिलित राम भक्तों समेत सभी श्रद्धालुओँ में गजब का उत्साह देखने को मिला। अपराह्न तीन बजे सभी राम-भक्त राम झरोखा मैदान पर पहुंचे। वहां से डीजे की धुन पर थिरकने व जय श्रीराम के जयकारों के बीच शोभायात्रा रवाना हुई। जो पशुचिकित्सा, भाटकड़ा स्कूल, डॉ. सम्पूर्णानंद कॉलोनी, बस स्टैण्ड, सरजावाव दरवाजा, सदर बाजार, नीलमणि चौक, पैलेस रोड होते हुए रामद्वारा पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा सम्पन्न होने पर वहां महा आरती का कार्यक्रम आयोजित हुआ।राजस्थानी वेशभूषा व सिर पर भगवा साफों ने बांधा समां
शोभायात्रा में सम्मिलित सभी कार्यकर्ता राजस्थानी वेशभूषा में सजधज कर सिर पर भगवा साफा पहनकर चलते नजर आए। शोभायात्रा में शामिल चालीस झांकियां आकर्षण का केन्द्र बनी रही। शहरवासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात नजर आया। शोभायात्रा में 15 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की मूर्ति लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनी रही। लोगों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए ठंडे पेय पदार्थ समेत अन्य की व्यवस्था की। शोभायात्रा में कुल 40 झांकियां सम्मिलित थी। सिरोही के मुख्य चौराहों पर शोभायात्रा पर ड्रोन से पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में श्री राम बुलेट सेना के 125 बुलेट राइडर्स विशाल भगवा ध्वज पताकाओं के साथ शहरवासियों के लिए खासे आकर्षण का केन्द्र बने रहे।
शोभायात्रा में गूंजे श्रीराम के जयकारे

पिण्डवाड़ा. विश्व हिंदू परिषद व बजरंग के संयुक्त तत्वावधान में सनातन धर्मप्रेमियों की ओर से रामनवमी के उपलक्ष में रविवार को विशाल शोभायात्रा निकाली गई। रविवार शाम 4 बजे शहर के बीचों- बीच स्थित रामजी मंदिर के प्रांगण से शोभायात्रा ने प्रस्थान किया। जिसमें भारी तादाद में शहरवासी सम्मिलित हुए। करीब दो साल के कोरोना संकट से राहत मिलने पर इस बार यह शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रामजी मंदिर से नगर पालिका कार्यालय भवन, द्वारकाधीश मंदिर, हनुमान मंदिर, मुख्य बाजार, आमली रोड, राजपूत वास, मस्जिद के पास, सुथार गली होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई फिर से राम मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। वहां महा आरती कर महा प्रसादी का वितरण किया गया। कानून-व्यवस्था पर नजर रखने को उपखंड अधिकारी हंसमुख कुमार, पुलिस उप अधीक्षक जेठूसिंह करनोत, थानाधिकारी चम्पालाल बारड़ आदि शोभायात्रा के साथ रहे। शहर के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए।

हाथों में भगवा ध्वज थामकर शोभायात्रा में उमड़े राम-भक्त

मंडार. रामनवमी पर आयोजित शोभायात्रा आदर्श विद्या मंदिर परिसर में रविधाम (गुजरात) के गादीपति महंत सत्यानंद महाराज के प्रवचन के बाद संचालन कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप रामपुरा की अगुआई में निकाली गई। जिसमें सांसद देवजी एम. पटेल, विधायक जगसीराम कोली, भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, सरपंच परबतसिंह देवड़ा, उप सरपंच देवीसिंह देवड़ा व पूर्व प्रधान कालूराम चौधरी का आतिथ्य रहा। शोभायात्रा को लेकर सुबह सोरड़ा, जेतावाड़ा, सोनेला, मालीपुरा, मगरीवाड़ा, बड़ेची, पादर, सोनाणी, पीथापुरा व गुंडवाड़ा क्षेत्र से भारी संख्या में राम-भक्त हाथों में भगवा ध्वज लेकर जोश-खरोश के साथ शोभायात्रा में शिरकत करने पहुंचे। रामजी के भजन व राम-नाम के संकीर्तन के साथ मंच का संचालन रणजीतसिंह ने किया। शोभायात्रा की तैयारियों में लगे कार्यकर्ताओं, सहयोग कर्ताओं व अतिथियों का स्वागत दुपट्टा पहनाकर सत्यानंद महाराज ने किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरसिंह चम्पावत के निर्देशन में रेवदर डीएसपी घनश्याम वर्मा, तहसीलदार जगदीश विश्नोई, नायब तहसीलदार जबरसिंह, आसूराम नायक व टीम शोभायात्रा के साथ रही। आदर्श विद्या मंदिर के प्रकाशचंद्र पुरोहित, वीरेन्द्रपाल सिंह, दिनेश कोली, चंदनसिंह परिहार, कालूराम चौधरी, मावाराम चौधरी, गुलाब माली, अमृत पुरोहित, हिम्मतसिंह, प्रागाराम चौधरी, हर्षन देवासी, भलाराम चौधरी, जोमाराम, दिनेश चौधरी, नरेश घांची, विजयराज सिंह, मोन्टूभाई महेश्वरी, देवजीभाई चौधरी, प्रकाश माली, अर्जुन राणा, कांतिभाई माली, जगदीशभाई, ललित, हंसमुख , चंदन दरबार समेत सैकड़ों की तादाद में राम-भक्तों ने शोभायात्रा में शिरकत की। कार्यक्रम के बाद संचालन कमेटी के अध्यक्ष ने पुलिस व प्रशासन का आभार जताया। थाना प्रभारी अशोकसिंह चारण ने विद्यालय पहुंच कर आयोजन कमेटी को धन्यवाद दिया।

Hindi News / Sirohi / भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंजा सिरोही, ड्रोन से शोभायात्रा पर पुष्प-वर्षा कर किया स्वागत

ट्रेंडिंग वीडियो