scriptविजयपुर विधानसभा सीट से बीजेपी ने रामनिवास रावत बनाया प्रत्याशी, जानें कौन हैं | MP By Election who is ramniwas rawat profile bjp candidate from vijaypur vidhansabha seat | Patrika News
श्योपुर

विजयपुर विधानसभा सीट से बीजेपी ने रामनिवास रावत बनाया प्रत्याशी, जानें कौन हैं

Vijaypur By Election BJP Candidate: मध्यप्रदेश की दो विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव के उम्मीदवार की घोषणा बीजेपी ने कर दी है। रामनिवास रावत को विजयपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

श्योपुरOct 19, 2024 / 08:48 pm

Himanshu Singh

ramniwas rawat bjp candidate from vijaypur vidhansabha seat
Vijaypur By Election BJP Candidate: मध्यप्रदेश की दो सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए बीजेपी अपनी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। रामनिवास रावत को विजयपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वह अभी वन मंत्री का पद संभाल रहे हैं। वह विजयपुर विधानसभा सीट से 6 बार के विधायक रह चुके हैं। रामनिवास रावत ओबीसी वर्ग के ग्वालियर-चंबल इलाके में बड़ा चेहरा माने जाते हैं। वह मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने शिक्षा में बीएससी, एम ए, एल एलबी पूरी की है। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। रामनिवास रावत की राजनीति की शुरुआत 1987- 1990 में हुई थी। वह उस समय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए थे। साल 1988 में कृषि उपज समिति विजयपुर के अध्यक्ष रहे। फिर 1990- 1993 में उन्हें प्रदेश युवा कांग्रेस का उपाध्यक्ष चुना गया।

दिग्विजय सिंह के रहे हैं करीबी


इसके बाद रामनिवास रावत का राजनीतिक करियर आगे बढ़ा और वह 1990, 1993, 2003 और 2008 में विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। साल 1993-1998 में राज्यमंत्री का पद संभाला और 1998 में मंत्री पद भी संभाला। इसके बाद 2000 से 2008 तक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री का पद संभाला। वह दिग्विजय सिंह के काफी करीबी माने जाते थे। वह दिग्विजय सरकार में ही मंत्री रहे। इसके बाद साल 2013 में वह फिर से विधायक बनाए गए। साल 2018 में कांग्रेस की सरकार आई लेकिन वह चुनाव हार गए। इस बार 2023 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ें और विधायक बने। फिर वह भाजपा में शामिल हो गए और वन मंत्री बना दिए गए। इसी वजह से विजयपुर विधानसभा सीट में चुनाव हैं।
बता दें कि, बीते दिनों मुख्य चुनाव आयोग ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करने के साथ ही मध्यप्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख भी घोषित की थी। विजयपुर और बुदनी सीट पर 13 नवंबर को चुनाव होंगे। जबकि 23 नवंबर को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

Hindi News / Sheopur / विजयपुर विधानसभा सीट से बीजेपी ने रामनिवास रावत बनाया प्रत्याशी, जानें कौन हैं

ट्रेंडिंग वीडियो