scriptडाकपत्थर से पैदल चलकर यूपी के शामली पहुंच गई महिला, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप | Woman missing from Dakpathar found in Shamli by UP Police | Patrika News
शामली

डाकपत्थर से पैदल चलकर यूपी के शामली पहुंच गई महिला, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

उत्तराखंड के डाकपत्थर से एक महिला पैदल चलकर सहारनपुर आई और फिर पैदल ही शामली पहुंच गई। पुलिस ने शामली से महिला को बरामद कर लिया। जब महिला को परिवार वालों ने सकुशल देखा तो उनकी आखें भर आई।

शामलीOct 20, 2023 / 11:23 pm

Shivmani Tyagi

Moradabad News : लैसबियन शादी की जिद पर अड़ी मामला पहुंचा महिला थाने

Moradabad News : लैसबियन शादी की जिद पर अड़ी मामला पहुंचा महिला थाने

उत्तराखंड के डाकपत्थर से एक महिला पैदल ही घर से निकल गई। आठ दिन तक परिजन और पुलिस महिला को तलाशते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। आठ दिन बाद महिला शामली से मिली। इससे भी अधिक हैरान कर देने वाली बात ये है कि महिला ने उत्तराखंड के डाकपत्थर से यूपी के शामली तक का सफर पैदल ही कर दिया। जब इस बात का पता पुलिस को चला तो पुलिस भी हैरान रह गई। पूछताछ में पता चला है कि महिला दिमागी रूप से कमजोर है।
घटना 10 अक्टूबर की है। 40 वर्षीय महिला पूनम उत्तराखंड के डाकपत्थर स्थित अपने घर से बिना चप्पलों के ही निकल गई। काफी देर तक भी जब पूनम वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शाम तक भी जब कोई पता नहीं चला तो परिजनों को फिक्र हुई। देर रात परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने भी तलाश शुरू कर दी लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
पुलिस ने पूनम के फोटो समेत पंपलेट भी छपवाए लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को यह जानकारी मिली कि पूनम सहारनपुर की ओर जाती हुई देखी गई है। इसके बाद पुलिस सहारनपुर भी पहुंची लेकिन यहां भी कोई पता नहीं चल सका। बाद में आठ दिन बाद अब महिला शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र से मिली है। गनीमत रही कि महिला सकुशल है। पूछताछ में महिला ने बताया कि वो दिन-रात चलती थी जब थक जाती तो रुककर सो जाती थी।

Hindi News/ Shamli / डाकपत्थर से पैदल चलकर यूपी के शामली पहुंच गई महिला, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

ट्रेंडिंग वीडियो