scriptसिवनी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी आनंद पंजवानी भाजपा में शामिल | Congress candidate from Seoni Assembly Anand Panjwani joins BJP. | Patrika News
सिवनी

सिवनी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी आनंद पंजवानी भाजपा में शामिल

– कांग्रेस से निष्कासित व्यक्ति को बिना बहाल किए सीधी का प्रभारी बनाए जाने से थे नाराज

सिवनीMar 29, 2024 / 09:23 pm

akhilesh thakur

सिवनी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी आनंद पंजवानी भाजपा में शामिल

सिवनी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी आनंद पंजवानी भाजपा में शामिल

सिवनी. युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व सिवनी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रहे आनंद पंजावनी भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में उपस्थित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शर्मा व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इसकी पुष्टि आनंद पंजवानी ने की है।
आनंद पंजवानी ने शुक्रवार को फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पार्टी को अब ईमानदार, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं है। ऐसे में मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से इस्तीफा देता हूं। इस पोस्ट के 50 मिनट बाद उनके भाजपा में शामिल होने की पुष्टि हुई। आनंद ने ‘पत्रिका’ को बताया कि कांग्रेस से निष्कासित व्यक्ति को बिना बहाल किए सीधी जिला का प्रभारी बनाकर ईमानदार कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई है। कांग्रेस के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।
मैंने इस संबंध में अपनी बात रखी थी। लेकिन इस तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। मैंने जिलाध्यक्ष राजकुमार खुराना को पूरी बातों का जिक्र करते हुए इस्तीफा सौंपकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। आनंद के साथ नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष उर्फ नानू पंजवानी व रामाकांत राय ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे भी उपस्थित रहे।
निर्वाचन प्रेक्षक ने देखा स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम व प्रशिक्षण कार्य
सिवनी. भारत निर्वाचन आयोग से लोकसभा निर्वाचन बालाघाट/सिवनी संसदीय सीट के लिए शुभकरण सिंह को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक सिंह शुक्रवार को सिवनी पहुंचकर निर्वाचन से सम्बंधित तैयारियों का अवलोकन किए।
उन्होंने कंट्रोल रूम, एमसीएमसी सेल तथा पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम के साथ-साथ उत्कृष्ट विद्यालय में चल रहे पीओ, पी-1 के अधिकारी/कर्मचारियों के प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने उक्त सभी तैयारियों का सूक्ष्मता से अवलोकन करने के साथ ही सम्बंधित से जानकारी ली।

प्रेक्षक सिंह ने टोल फ्री नम्बर 1950 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की प्रकृति तथा उनके निराकरण के बारे में जाना। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी क्षितिज सिंघल ने प्रेक्षक सिंह को जिले में निर्वाचन की तैयारियों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

Hindi News/ Seoni / सिवनी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी आनंद पंजवानी भाजपा में शामिल

ट्रेंडिंग वीडियो