scriptसिवनी में 50 से ज्यादा गोवंश की हत्या से शहर में तनाव, नदी और तालाब में पड़े मिले शव | above 50 cows kill in seoni cow dead bodies found in river and pond | Patrika News
सिवनी

सिवनी में 50 से ज्यादा गोवंश की हत्या से शहर में तनाव, नदी और तालाब में पड़े मिले शव

cow dead bodies : धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए कुछ लोगों ने 50 से ज्यादा गोवंशों की निर्मम हत्या कर उनके शव शहर के नदी-तालाब के पास फेंक दिये।

सिवनीJun 20, 2024 / 02:13 pm

Faiz

cow dead bodies
cow dead bodies : मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से कुछ लोगों ने 50 से ज्यादा गोवंशों की निर्मम हत्या कर दी और उनके शवों को शहर के नदी-तालाबों के पास फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव के हालात बन गए हैं। घटना की जानकारी लगते ही सिवनी कलेक्टर और एसपी ने खुद मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला है। साथ ही, मामले की जांच शुरु कर दी गई है। इधर, शहर में सक्रीय हिंदू संगठन बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।
जिले के अंतर्गत आने वाले धूमा मझगवां और धनौरा इलाकों में नदी-तालाबों के किनारे पर गुरुवार को गोवंशों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम, एसपी और कलेक्टर मौके पर पहुंचे। फिलहाल, स्पष्ट गिनती तो नहीं हुई लेकिन, मृत मवेशियों की संख्या 50 से अदिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सभी के मुंह में रेत भरकर उनकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- सऊदी अरब के बाद यहां पड़ रही भीषण गर्मी, अचानक 5 लोगों की मौत

कलेक्टर एसपी ने संभाला मोर्चा

cow dead bodies
मामले को लेकर जहां प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। वही हिंदूवादी संगठन भी इस घटना के विरोध में बड़े प्रदर्शन की तैयारी कररहे हैं। फिलहाल, सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल और एमपी राकेश सिंह मौके पर मौजूद हैं और अपनी निगरानी में मामले की जांच करा रहे हैं। उनका दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ शुरु कर दी है।

Hindi News / Seoni / सिवनी में 50 से ज्यादा गोवंश की हत्या से शहर में तनाव, नदी और तालाब में पड़े मिले शव

ट्रेंडिंग वीडियो