scriptबॉयफ्रेंड से जिद मनवाने के लिए टावर पर चढ़ी लड़की, बार-बार पुकारती रही नाम | girl climbed tower for her wish, kept calling his boyfriend name again and again | Patrika News
सीहोर

बॉयफ्रेंड से जिद मनवाने के लिए टावर पर चढ़ी लड़की, बार-बार पुकारती रही नाम

Girl Climb on Tower: सीहोर के ग्राम बिचौली से एक मामला सामने आया है। जिसमें एक लड़की अपनी मांगों को लेकर बिजली की हाई टेंशन लाइट के टॉवर पर चढ़ गई।

सीहोरFeb 07, 2024 / 07:33 pm

Himanshu Singh

girl climbed tower

,

आजकल के बच्चे अपनी जिद मनवाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। लेकिन कई बार ऐसे तरीके जानलेवा भी साबित होते हैं। ऐसा ही मामला सीहोर के ग्राम बिचौली से आया है। जिसमें एक लड़की अपनी मांगों को लेकर बिजली की हाई टेंशन लाइट के टॉवर पर चढ़ गई।

बुधवार को सीहोर के ग्राम बिचौली से प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। जहां एक लड़की अपनी मांगों को लेकर बिजली की हाई टेंशन लाइट के टॉवर पर चढ़ गई। जिसकी सूचना खेत पर काम कर रहे मजदूर ने अपने मालिक को दी और मालिक ने स्थानीय प्रशासन को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम ने वहां पहुंचकर लड़की को मनाकर नीचे उतरने की कवायत शुरू की। लगभग दो घंटे तक कोशिश चलती रही लेकिन लड़की ने किसी की एक न सुनी। लड़की बार-बार अपने बॉयफ्रेंड का नाम ले रही थी। इसके बाद लड़की को टावर से उतारने के लिए एसडीआरएफ की 14 सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा सभांला।

पुलिस प्रशासन की महिला जवान ने लड़की को टावर से उतरने के लिए रेस्क्यू किया।इसके बाद किशोरी को टावर से नीचे उतारा गया।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि लड़की लगभग 12:30 बजे के आसपास जोर-जोर से चिल्लाते हुए टावर पर चढ़ रही थी। जिसे देख परिवार के सदस्यों ने भी टावर पर चढ़ने से रोका लेकिन लड़की एक न मानी। गनीमत यहां रही कि हाई टेंशन बिजली के टावर पर चढ़ने के दौरान उसे करंट नहीं लगा। बिजली विभाग को भी सूचित कर हाई टेंशन लाइट की सप्लाई रूकवाई गई।जिससे लड़की की जान बचाई जा सकी।

Hindi News/ Sehore / बॉयफ्रेंड से जिद मनवाने के लिए टावर पर चढ़ी लड़की, बार-बार पुकारती रही नाम

ट्रेंडिंग वीडियो