scriptरूस में कार एक्सीडेंट में हुई थी मेडिकल छात्रा की मौत, 8 दिन बाद घर पहुंचा शव | Medical MBBS student Srishti body reach maihar after 8 days died car accident in Russia | Patrika News
सतना

रूस में कार एक्सीडेंट में हुई थी मेडिकल छात्रा की मौत, 8 दिन बाद घर पहुंचा शव

MBBS Student: रूस में सड़क हादसे का शिकार होकर जान गवाने वाली एमबीबीएस की छात्रा सृष्टि का शव 8 दिन बाद हवाई जहाज से पहुंचा सतना। यहां से एंबुलेंस की मदद से गृह नगर मैहर पहुंचा शव।

सतनाOct 19, 2024 / 03:46 pm

Faiz

MBBS Student
MBBS student Srishti : रूस में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही मध्य प्रदेश के सतना जिले से अलग हुए मैहर जिले में रहने वाली 22 वर्षीय छात्रा सृष्टि का शव 8 दिन के इंतजार के बाद आखिरकार अपने गृह नगर पहुंच गया है। बता दें कि सृष्टि की सड़क दुर्घटना में बीते शुक्रवार 11 अक्टूबर को मौत हो गई थी। मृतक छात्रा रूस के उफा शहर में रहकर 3 साल से पढ़ाई कर रही थी। वो अपने माता-पिता की इंकलौती बैटी थी। मेडिकल फ्लाइट से शव को मास्को से दिल्ली और दिल्ली से सतना लाया गया। यहां से एंबुलेंस की मदद से सड़क मार्ग केजरिए शव को मैहर लाया गया है। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी जुट गए हैं।
रूस में कार एक्सीडेंट में मारी गई मैहर की सृष्टि शर्मा के परिवार को अपनी बेटी के शव के लिए 8 दिन इंतजार करना पड़ा। बेटी के शव के इंतजार में रो-रोकर माता-पिता के आंसू सूख चूक हैं। बेटी की मौत के 8 दिन बीतने के बाद परिजन उसका शव देख सके। मृतका के पारिवारिक सदस्य का कहना है कि विदेश में मौत होने पर शव लाने के लिए लंबी प्रक्रिया चलती है।

इस तरह शव पहुंचा मैहर

वहीं, मामले को लेकर अधिकारियों का कहना है कि राज्य सरकार विदेश मंत्रालय के सतत सम्पर्क में रही है। पहले लगा कि 15 अक्टूबर तक शव यहां आ जाएगा, लेकिन किन्ही कारणों से 3 दिन और लग गए। सृस्टि का शव रूस के उफा से राजधानी मास्को मंगलवार को पहुंचाया गया था। दो दिन तक शव मास्को में रखा रहा।
यह भी पढ़ें- ड्रग्स फैक्टरी के बाद अब एमपी में बड़े पैमाने पर छपते मिले नकली नोट, वीडियो आपके होश उड़ा देगा

देवी दर्शन के लिए जा रही थी छात्रा

11 अक्टूबर को रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य के ब्लागोवार्स्की जिले में कार का एक पहिया निकलने से चालक ने नियंत्रण खोया, जिसके चलते रोड की वॉल से टकराकर पलट गई थी। कार का गेट खुलने से सृष्टि शर्मा की मौत हो गई थी। वो रुस की बश्किर युनिवर्सिटी में एमबीबीएस फाईनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी। जिस दिन सड़क हादसा हुआ वो सहेलियों के देवी दर्शन करने एक जगह जा रही थी, जहां भारतीय लोग नवरात्र के सभी दिन देवी पूजा का कार्यक्रम करते हैं। सृष्टि ने 9 दिन का उपवास रखा था।
यह भी पढ़ें- Corona Alert : MP में फिर कोरोना की ऐट्री! यहां सामने आया संक्रमित, डॉक्टर ने भी किया कन्फर्म

1 घंटे लेट भी हुआ प्लेन

दिल्ली से कल देर रात सूचना दी गई थी कि सृष्टि शर्मा का शव लेकर मेडिकल प्लेन शनिवार सुबह 10:30 तक सतना पहुंच जाएगा। उसके पहले ही यहां सतना के अधिकारी एयरपोर्ट पहुंचे और व्यवस्थाएं दुरुस्त की। 10:30 बजे सूचना आई कि प्लेन 11:40 तक आ सकता है। किन्हीं कारणों से 1 घंटे से भी ज्यादा समय के लिए प्लेन लेट हो गया है। एयरपोर्ट पर एसडीएम, थाना प्रभारी, पुलिसकर्मी और नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindi News / Satna / रूस में कार एक्सीडेंट में हुई थी मेडिकल छात्रा की मौत, 8 दिन बाद घर पहुंचा शव

ट्रेंडिंग वीडियो