गंगू पुत्र रामवृक्ष मानसिक तनाव से गुजर रहा है। बीती रात वह घर पहुंचा तो किसी बात से नाराज होकर अपने पिता रामवृक्ष से झगड़ा करने लगा। मामला आगे बढ़ा तो उसने अपने बुजुर्ग पिता रामवृक्ष (70) का गला दबा दिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्य उन्हें मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए। जहां से स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले रामवृक्ष की मृत्यु हो गई।
घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मेंहदावल के थानेदार रामकृष्ण मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक की पत्नी दुर्गावती की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित युवक को जेल भेजा गया है। युवक के द्वारा अपने ही पिता की गला दबाकर हत्या कर दिए जाने के बाद से पूरे गांव से कोहराम मचा हुआ है। युवक की कुछ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। युवक से परेशान होकर उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। जानकारी के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।