scriptआरएसएस का पथ संचलन, 170 बहनों ने लिया भाग | Patrika News
सागर

आरएसएस का पथ संचलन, 170 बहनों ने लिया भाग

जगह-जगह हुआ स्वागत सागर. विजयादशमी के दिन वर्ष-1936 में महाराष्ट्र के वर्धा में राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना हुई थी। यह विश्व का सबसे बडा महिला संगठन है। इसी उपलक्ष्य में जिला राष्ट्र सेविका समिति ने रविवार को पथ संचलन निकाला, जिसमें 170 संख्या में बहनों ने भाग लिया। पथ संचलन परकोटा से तीनबत्ती, कटरा, […]

सागरOct 14, 2024 / 09:18 pm

नितिन सदाफल

जिला राष्ट्र सेविका समिति ने निकाला पथसंचलन

जिला राष्ट्र सेविका समिति ने निकाला पथसंचलन

जगह-जगह हुआ स्वागत

सागर. विजयादशमी के दिन वर्ष-1936 में महाराष्ट्र के वर्धा में राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना हुई थी। यह विश्व का सबसे बडा महिला संगठन है। इसी उपलक्ष्य में जिला राष्ट्र सेविका समिति ने रविवार को पथ संचलन निकाला, जिसमें 170 संख्या में बहनों ने भाग लिया। पथ संचलन परकोटा से तीनबत्ती, कटरा, राधा तिराहा होते हुए पद्माकर स्कूल में समाप्त हुआ। मुख्य वक्ता सेविका समिति की प्रांत कार्यवाहिका सुमेधा पोल ने कहा कि भारतीय जनमानस निरंतर बाहर से आने वाले आक्रांताओं से जूझता आ रहा है, लेकिन हमेशा अपने अस्तित्व पर टिका के रखा है। इसके पीछे एक ही प्राण शक्ति वंदे मातरम् है। इस मौके पर ज्योति चौबे, सृष्टि पटेल, तारा पटेल, हिमांशी पटेल, पूनम पटेल, सुनीता पाल आदि मौजूद रहे।
विजयादशमी पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मकरोनिया क्षेत्र में भी पथ संचालन निकाला। पथ संचलन में स्वयंसेवक दंड सहित पूर्ण गणवेश में सम्मिलित हुए। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया भी इस पथ संचलन में शामिल हुए। पथ संचलन सामुदायिक भवन पद्माकर नगर से प्रारंभ होकर मकरोनिया चौराहा, अंकुर कॉलोनी, नोबल कॉलेज, रजाखेड़ी बजरिया होते हुए पद्माकर कॉलोनी वापस पहुंचकर समापन हुआ। आरएसएस नगर प्रमुख डॉ. शैलेंद्र साहू ने सभी स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया और देश के प्रति समर्पण रहने के संदेश दिए। जगह-जगह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

Hindi News / Sagar / आरएसएस का पथ संचलन, 170 बहनों ने लिया भाग

ट्रेंडिंग वीडियो