scriptएमपीपीएससी: दो वर्षों से रिजल्ट और इंटरव्यू की तारीख का इंतजार कर रहे अभ्यार्थी | MPPSC: Candidates are getting worried as they have been waiting for the result and interview date for two years | Patrika News
सागर

एमपीपीएससी: दो वर्षों से रिजल्ट और इंटरव्यू की तारीख का इंतजार कर रहे अभ्यार्थी

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षाओं का समय पर नहीं जारी हो रहा रिजल्ट सागर. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की प्रमुख परीक्षाओं का परिणाम जारी होने में वर्षों का समय लग रहा है। रिजल्ट और इंटरव्यू की तारीख जारी नहीं होने से अभ्यार्थी परेशान हैं। कुल 290 पदों के लिए राज्य […]

सागरOct 11, 2024 / 07:22 pm

नितिन सदाफल

student colage

student colage

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षाओं का समय पर नहीं जारी हो रहा रिजल्ट

सागर. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की प्रमुख परीक्षाओं का परिणाम जारी होने में वर्षों का समय लग रहा है। रिजल्ट और इंटरव्यू की तारीख जारी नहीं होने से अभ्यार्थी परेशान हैं। कुल 290 पदों के लिए राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 में हुई थी। परिणाम नवंबर 2023 में जारी किया। इसमें 1046 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, लेकिन 11 महीने बीतने के बाद भी उनके साक्षात्कार नहीं किए गए हैं। वहीं, 229 पदों के लिए मार्च में करवाई गई राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 की परीक्षा का भी परिणाम अभी तक जारी नहीं किया गया है। बता दें कि कुल 290 पदों में से 68 सामान्य, 34 एससी, 67 एसटी, 91 ओबीसी, 30 ईएसडब्ल्यू पद रखे थे।

6500 उम्मीदवार हुए थे शामिल

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 की परीक्षा मार्च में करवाई गई, जिसमें 229 पदों के लिए 6,500 उम्मीदवार शामिल हुए। छह महीने बीतने के बावजूद रिजल्ट नहीं आया है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आने की उम्मीद है। इन दिनों मूल्यांकन चल रहा है। इसमें 27 डिप्टी कलेक्टर, 22 पुलिस उप अधीक्षक, 17 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, 16 विकासखंड अधिकारी, 122 सहकारी निरीक्षक, 17 मुख्य नगर पालिका अधिकारी, तीन-तीन नायब तहसीलदार व आबकारी उप निरीक्षक के पद शामिल हैं।

2021 के बाद रफ्तार धीमी

जून में 2021 की परीक्षा की चयन सूची जारी होने के बाद से आगे की परीक्षाओं की रफ्तार धीमी हो गई है। 2022, 2023 व 2024, तीनों ही वर्ष की परीक्षाओं पर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, क्योंकि 2022 के इंटरव्यू की तारीखों का इंतजार है। इससे युवाओं के अंदर निराशा का वातावरण बन रहा है। इसके अलावा पीएससी के लिए दिसंबर 2024 से जून 2025 तक का समय अहम है। इस दौरान उसे 12 से 13 छोटी-बड़ी परीक्षाएं करवानी होंगी।
रिजल्ट नहीं आने से बढ़ी परेशानी
वर्ष 2023 में परीक्षा में शामिल हुए शरद मिश्रा और पूजा अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2023 में परीक्षा दी और अब तक मेन्स का रिजल्ट नहीं आया है। रिजल्ट आने से स्थिति समझ आती। अभी आगे की परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। अभ्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा का परिणाम जारी नहीं होने से परेशान हैं।
इंटरव्यू की कर रहे तैयारी
अभिषेक पटेल और सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि बीते 11 माह से हम इंटरव्यू का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक इंटरव्यू की तैयारियों में ही जुटे हैं। इंटरव्यू कब तक होंगे इसकी तारीख तय नहीं हुई है।

Hindi News / Sagar / एमपीपीएससी: दो वर्षों से रिजल्ट और इंटरव्यू की तारीख का इंतजार कर रहे अभ्यार्थी

ट्रेंडिंग वीडियो