scriptगैस गोदाम परिसर में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, पांच लोग झुलसे | Cylinder caught fire while cooking food in gas godown premises | Patrika News
सागर

गैस गोदाम परिसर में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, पांच लोग झुलसे

Cylinder caught fire while cooking food in gas godown premises, five people scorched

सागरMar 12, 2023 / 06:59 pm

हामिद खान

Cylinder caught fire while cooking food in gas godown premises, five people scorched

Cylinder caught fire while cooking food in gas godown premises, five people scorched

sagar /खुरई. बीना रोड़ स्थित सुनीता गैस एजेंसी के गोदाम परिसर में कर्मचारियों को रहने बने मकान में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। घटना में महिला, एक बच्ची सहित 5 लोग झुलस गए। चार की हालत गंभीर होने पर सागर रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार धर्मा पति रेवाराम कुशवाहा (28) शनिवार की शाम गोदाम परिसर में खाना बना रही थी तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई और चारों तरफ आग फैल गई। बेटी परी पिता रेवाराम कुशवाहा (8) और उसे बचाने आए रेवाराम पिता अम्मू कुशवाहा (31), देवर मनीराम पिता अम्मू (26) और कर्मचारी लीलाधर पिता भागीरथ रजक (28) भी झुलस गए। एजेंसी के अन्य कर्मचारियों ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से परी, मनीराम और लीलाधर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान लिए। गनीमत रही कि आग गोदाम तक नहीं पहुंची अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। इस संबंध में एजेंसी संचालक नमन जैन ने बताया कि गोदाम परिसर में अलग से घर बना है और वहां उसके कर्मचारी और परिवार रहता है। घर में खाना बनाते समय यह घटना
हुई है।
देहात थाना पुलिस की टीम को घटना स्थल और अस्पताल भेजा गया है। घायलों के बयान और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सुमित केरकेट्टा, एसडीओपी, खुरई

Hindi News/ Sagar / गैस गोदाम परिसर में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, पांच लोग झुलसे

ट्रेंडिंग वीडियो