scriptRewa Nagar Nigam Result : सीएम की 2 सभाओं के बाद भी नहीं बचा बीजेपी का गढ़, 24 साल बाद मिली कांग्रेस को जीत | Rewa Nagar Nigam Election Result Final after 24 yrs congress won | Patrika News
रीवा

Rewa Nagar Nigam Result : सीएम की 2 सभाओं के बाद भी नहीं बचा बीजेपी का गढ़, 24 साल बाद मिली कांग्रेस को जीत

कांग्रेस प्रत्याशी अजय मिश्रा ‘बाबा’ ने बीजेपी प्रत्याशी प्रबोध व्यास को 10 हजार 282 वोटों से हराया…

रीवाJul 20, 2022 / 02:04 pm

Shailendra Sharma

bjp_1.jpg

रीवा. मध्यप्रदेश में दूसरे चरण में हुए नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना में कई जगह पर चौंका देने वाले नतीजे सामने आए हैं। सबसे हैरान कर देने वाले नतीजे रीवा नगर निगम में सामने आया है जहां बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। रीवा नगर निगम पर बीते 24 साल से बीजेपी का कब्जा था। रीवा नगम निगम महापौर पद के लिए भाजपा के प्रबोध व्यास औऱ कांग्रेस के अजय मिश्रा ‘बाबा’ के बीच मुकाबला था। सीएम शिवराज सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में यहां पर दो बार सभाएं की थीं लेकिन फिर भी भाजपा को यहां पर हार का मुंह देखना पड़ा है।

 

24 साल बाद बीजेपी का गढ़ ध्वस्त
भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले रीवा नगर निगम को इस बार कांग्रेस ने ध्वस्त कर दिया है। कांग्रेस ने यहां से अजय मिश्रा ‘बाबा’ को प्रत्याशी बनाया था जो पार्टी के विश्वास पर पूरी तरह से खरे उतरे हैं। उन्होंने भाजपा के प्रबोध व्यास को 10 हजार 282 वोटों से हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी अजय मिश्रा को कुल 47 हजार 987 वोट हासिल हुए जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रबोध व्यास को 37 हजार 705 वोट मिले। यहां भाजपा अपने पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक राजेंद्र शुक्ला का वार्ड भी हार गई है। यहां वार्ड क्रमांक 23 से कांग्रेस प्रत्याशी रफीकुन शहनाज अंसारी ने करीब 600 वोटों से जीत हासिल की। बता दें कि रीवा में बीजेपी प्रत्याशी के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी दो बार चुनावी सभाएं की थीं।

 

यह भी पढ़ें

mp local body election Results Live: 5 नगर निगम पर भाजपा-कांग्रेस में कांटे का मुकाबला, यहां देखें सबसे तेज नतीजे

 

वार्डों में भाजपा का दबदबा
रीवा में महापौर पद के लिए जहां कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। वहीं वार्डों में स्थिति इसके उलट हैं, वार्डों में भाजपा ने अपना दबदबा बनाए रखा है। 13 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस केवल 9 वार्डों पर जीत सकी है। वहीं निर्दलीयों की संख्या भी अच्छी खासी देखी जा रही है। 45 में से 6 वार्डों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं।

Hindi News/ Rewa / Rewa Nagar Nigam Result : सीएम की 2 सभाओं के बाद भी नहीं बचा बीजेपी का गढ़, 24 साल बाद मिली कांग्रेस को जीत

ट्रेंडिंग वीडियो