scriptविंध्य क्षेत्र में मऊगंज बनेगा नया जिला, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की बड़ी घोषणा | cm shivraj singh chauhan sambal yojana rewa news | Patrika News
रीवा

विंध्य क्षेत्र में मऊगंज बनेगा नया जिला, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की बड़ी घोषणा

विंध्य क्षेत्र के मऊ गंज में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थोड़ी देर में देंगे सौगात…।

रीवाMar 04, 2023 / 03:13 pm

Manish Gite

shiv.png

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को रीवा के मऊ गंज को नया जिला बनाने की घोषणा कर दी। चुनाव से पहले हुई इस घोषणा को काफी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री शनिवार को मऊगंज में आयोजित संबल योजना के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज से ही मऊ गंज को जिला बनाने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। जल्द ही मऊ गंज मुख्यालय पर 15 अगस्त को झंडा फहराया जाएगा।

 

मध्यप्रदेश के रीवा जिले के मऊ गंज में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) 27 हजार 310 श्रमिक परिवारों के खाते में पैसा डाल दिया। संबल योजना (Sambal Yojana)के तहत 605 करोड़ रुपए खाते में डाले गए।

 

मध्यप्रदेश भवन, अन्य संनिर्माण कर्मकार, कल्याण मंडल के साथ ही शहरी और ग्रामीण असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल की ओर से प्रदेश के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों और उनके परिवार के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मऊ गंज में चार तहसीलें बनाई जाएंगी, जिन्हें मिलाकर मऊगंज को नया जिला बनाया जाएगा। नया जिला बन जाने से विकास भी बढ़ेगा। सड़क, कालेज और अस्पताल मिलेंगे। 15 अगस्त को जिला मुख्यालय पर झंडा फहराया जाएगा। सीएम की घोषणा के बाद लोगों ने तालिया बजाकर घोषणा का स्वागत किया।

 

यह भी पढ़ेंः

अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण, बीजेपी MLA ने दी थी अपनी सरकार को चेतावनी

बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा

अनुग्रह सहायता योजना के तहत दुर्घटना में मृत होने पर 4 और सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रुपए की सहायता भी दी जाती है। स्थाई अपंगता पर दो लाख रुपए, आंशिक स्थाई अपंगता पर एक लाख और अंतिम संस्कार सहायता के रूप में पांच हजार रुपए प्रदान किए जाते हैं। संबल योजना में महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रुपए दिए जाते हैं। श्रमिकों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा भी दी जा रही है।


गौरतलब है कि संबल योजना प्रदेश के असंगठित क्षेत्र लाखों श्रमिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इसमें श्रमिक को जन्म से लेकर मृत्यु तक आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। मध्य प्रदेश भवन और अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की ओर से 18 योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

Hindi News/ Rewa / विंध्य क्षेत्र में मऊगंज बनेगा नया जिला, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की बड़ी घोषणा

ट्रेंडिंग वीडियो