script30 दिन तक अस्त रहेगा शुभ ग्रह बृहस्पति, इन 5 राशि वालों को नौकरी में खतरा | Patrika News
धर्म और अध्यात्म

30 दिन तक अस्त रहेगा शुभ ग्रह बृहस्पति, इन 5 राशि वालों को नौकरी में खतरा

Guru Ast 2022 Date: बृहस्पति के अस्त होने से 5 राशि वालों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी को लेकर सतर्क रहें।

Feb 02, 2022 / 03:16 pm

Laveena Sharma

guru_ast_2022.jpg

30 दिन तक अस्त रहेगा शुभ ग्रह बृहस्पति, इन 5 राशि वालों को नौकरी में खतरा

Jupiter Set 2022: देव गुरु बृहस्पति 19 फरवरी को अस्त हो रहे हैं। यानी कि ये ग्रह प्रभावहीन होने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति शुभ कार्यक्रमों का कारक माना जाता है। यदि कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है तो व्यक्ति आर्थिक रूप से समृद्ध रहता है। वहीं अगर कमजोर होता है तो कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बृहस्पति ग्रह 20 मार्च 2022 में सामान्य अवस्था में वापस आएगा। 30 दिनों की ये अवधि 5 राशि वालों के करियर के लिए काफी मुश्किल साबित हो सकती है।

वृषभ राशि: गुरु के अस्त होने से मेष वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको इस दौरान कई कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल का असंतोषजनक माहौल आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। नौकरी जाने का खतरा है इसलिए सतर्क रहें। ऐसे में आपको अपने काम की सही ढंग से योजना बनाने की आवश्यकता होगी।

मिथुन राशि: खर्च बढ़ सकते हैं। हर काम में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में सही ढंग से योजना बनाना आपके लिए बेहतर साबित होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। कोई पुराना रोग उभरने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

कर्क राशि: पेशेवर जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी काम में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इस दौरान धन की बचत कर पाने में असफल रहेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सिंह राशि: कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। आपके मन में नौकरी छोड़ने का ख्याल भी आ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से भी सहयोग प्राप्त होता नहीं दिखाई दे रहा है। जिस वजह से आप काफी परेशान रह सकते हैं। लेकिन बेहतर होगा धैर्य रखें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करते रहें। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें

फरवरी में इन 4 राशि वालों की बदल सकती है तकदीर, सुनहरी सफलता मिलने के आसार

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / 30 दिन तक अस्त रहेगा शुभ ग्रह बृहस्पति, इन 5 राशि वालों को नौकरी में खतरा

ट्रेंडिंग वीडियो