scriptPahadi Raita : पराठे के साथ बेहद टेस्टी लगता है पहाड़ी रायता, पढ़िए बनाने की लाजवाब रेसिपी | Pahadi Raita recipe in hindi to make at home | Patrika News
रैसिपीज

Pahadi Raita : पराठे के साथ बेहद टेस्टी लगता है पहाड़ी रायता, पढ़िए बनाने की लाजवाब रेसिपी

पहाड़ी रायता को पुलाव और पराठे के साथ खाएंगे तो मजा आ जाएगा। तो आइए जानते हैं Pahadi Raita बनाने की विधि—

Jun 21, 2023 / 11:43 am

Anil Kumar

pahadi_raita.png

Pahadi Raita

Pahadi Raita: रायता एक ऐसी चीज है जो लगभग हर घर में रोज बनता है। हालांकि, हर कोई अलग-अलग तरह से बनाना पसंद करता है। रायता को इन्हें सब्जी और फलों के साथ मिक्स करके भी बनाया जा सकता है। हालांकि, अभी तक आपने कई तरह के रायतों को चखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी पहाड़ी रायता खाया है? यदि नहीं तो हम आपको बता रहे हैं इसें बनाने की रेसिपी। इस लाजवाब रायता को आप किसी भी चीज के साथ सर्व कर सकते हैं। पहाड़ी रायता को पुलाव और पराठे के साथ खाएंगे तो मजा आ जाएगा। तो आइए जानते हैं Pahadi Raita बनाने की विधि—
यह भी पढ़ें

Tawa Paneer Toast : ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट हेल्दी चीज है तवा पनीर टोस्ट, ऐसे बनाएं फटाफट

पहाड़ी रायता बनाने का तरीका (Pahadi Raita Ingredients)
दही
खीरा
लहसुन
हरी मिर्च
धनिया
लाल मिर्च पाउडर
हल्दी पाउडर
नमक पाउडर

यह भी पढ़ें

Wednesday Food Tips : बुधवार के दिन खांए ये 5 चीजें, तुंरत तेज होगी बुद्धि

ऐसे बनाएं पहाड़ी रायता (Pahadi Raita Recipe)
– पहाड़ी रायता बनाने के लिए खीरे को अच्छे से धो लें। फिर इसे कद्दूकस करें। इसी के साथ लहसुन की कलियों को छील लें। साथी ही धनिया और हरी मिर्च को भी अच्छे से धो लें।
– रायता के लिए मसाला तैयार करने के लिए लहसुन की कली, धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक को एक साथ पीस लें। अगर आपके पास सिलबट्टा है तो आप इसपर भी मसाला तैयार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें

Oats Tikki : नाश्ते में खाएंगे ओट्स टिक्की तो मजा आ जाएगा, जानिए बनाने की आसान विधि

– रायता बनाने के लिए एक बर्तन में दही निकालें और इसे अच्छे से फेंट लें। फिर इसमें कद्दूकस किया खीरा और तैयार किया मसाला डालें। इसे अच्छे से मिक्स करें। रायता सर्व करने के लिए तैयार है।

Hindi News/ Recipes / Pahadi Raita : पराठे के साथ बेहद टेस्टी लगता है पहाड़ी रायता, पढ़िए बनाने की लाजवाब रेसिपी

ट्रेंडिंग वीडियो