scriptHOLI 2020 सुविधाओं से भर जाएगी आपकी झोली, किए जो यह काम | astrology remedies for holi 2020 | Patrika News
रतलाम

HOLI 2020 सुविधाओं से भर जाएगी आपकी झोली, किए जो यह काम

रंगों का महापर्व होली आगामी 9 व 10 मार्च को मनाई जाएगी। 9 मार्च को होली का दहन होगा तो 10 मार्च को रंगपर्व का उत्सव रहेगा। इस बार होली में विशेष संयोग उत्तरफाग्लुनी नक्षत्र में त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है। यह योग होली के महत्व को बढ़ाएगा।

रतलामFeb 27, 2020 / 11:55 am

Ashish Pathak

astrology remedies for holi 2020

astrology remedies for holi 2020

रतलाम। रंगों का महापर्व होली आगामी 9 व 10 मार्च को मनाई जाएगी। 9 मार्च को होली का दहन होगा तो 10 मार्च को रंगपर्व का उत्सव रहेगा। इस बार होली में विशेष संयोग उत्तरफाग्लुनी नक्षत्र में त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है। यह योग होली के महत्व को बढ़ाएगा। होलिका दहन के लिए इस बार सिर्फ 2 घ्ंाटे 25 मिनट का मुहूर्त बन रहा है। इसके अलावा निशाकॉल में पूजन आदि के कर्म होंगे। राशि अनुसार दहन में सामग्री के दान से विशेष शुभ फल मिलेंगे।
अब शराब पीकर ट्रेन चलाई तो जाएगी आप की ‘नौकरी’

astrology in hindi
ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने बताया कि 9 मार्च को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में सोमवार को प्रदोषकाल से लेकर निशाकाल तक होलिका दहन किया जाता है। इस बार जो योग बन रहा है यह व्यक्ति सहित शहर के साथ साथ राज्य व देश में सुख-शांति, समृद्धि के अलावा संतान के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी पूरी करेगा।
रतलाम सर्किल में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने एयरपोर्ट मंजूर किया

indian astrology in hindi
राशि अनुसार करें होलिका की पूजन

– मेष और वृश्चिक राशि के लोग गुड़ की आहुति दें।

– वृष राशि वाले चीनी की आहुति दें।
– मिथुन और कन्या राशि के लोग कपूर की आहुति दें।
– कर्क के लोग लोबान की आहुति दें।
– सिंह राशि के लोग गुड़ की आहुति दें।

– तुला राशि वाले कपूर की आहुति दें।
– धनु और मीन के लोग जौ और चना की आहुति दें।
– मकर व कुंभ वाले तिल को होलिका दहन में डालें।

PINK BOOK VIDEO दिल्ली रतलाम मुंबई के बीच 200 की स्पीड करने के लिए राशि जारी

astrology tips for money in hindi
होलिका भस्म का होता है खास महत्व
ज्योतिषी रावल के अनुसार होलिका दहन की भस्म को काफी पवित्र माना गया है। इस आग में गेहूं, चना की नई बाली, गन्ना को भुनने से शुभता का वरदान मिलता है। होली के दिन संध्या बेला में इसका टीका लगाने से सुख-समृद्धि और आयु में वृद्धि होती है। इस दिन नई फसल और खुशहाली की कामना भी की जाती है। इस दिन होलिका की आग में सेंक कर लाए गए धान्यों को खाने से शरीर निरोगी रहती है व घर में माता अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है।
ज्योतिष : शनि की शुक्र पर नजर, पांच राशि वालों का होगा तबादला

Saints played flower holi at Magh mela
IMAGE CREDIT: net
यह रहेगा होलिका का मुहूर्त

होलिका दहन मुहूर्त – शाम 6 बजकर 26 मिनट से रात 8 बजकर 52 मिनट तक।
दहन की कुल अवधि – 2 घंटे 25 मिनट तक।
भद्रा पुंछा – सुबह 9 बजकर 50 से सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक।
भद्रा मुखा – सुबह 10 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक।

शुभ विवाह मुहूर्त 2020 : एक साल में सिर्फ 56 दिन होंगे सात फेरे

Hindi News / Ratlam / HOLI 2020 सुविधाओं से भर जाएगी आपकी झोली, किए जो यह काम

ट्रेंडिंग वीडियो