script90 दिन, 30 हजार यात्री, सर्वे में 139 नंबर वन | 90 days, 30 thousand passengers, In Survey 139 noumbar one | Patrika News
रतलाम

90 दिन, 30 हजार यात्री, सर्वे में 139 नंबर वन

सर्वे के अनुसार 139 नंबर को नंबर वन सुविधा वाला माना गया है।

रतलामApr 11, 2015 / 03:46 pm

रतलाम ऑनलाइन

Railway station

Railway station


रतलाम। रेलवे द्वारा कुछ समय पूर्व शुरू किए गए तीन अंक वाले एक नंबर ने अब अपना स्थान बनाना शुरू कर दिया है। शुरू में बदनामी के शिकार हुए 139 में पूछताछ के साथ-साथ अन्य सुविधाएं जोडऩे से अब यह यात्रियों की पसंद बनता जा रहा है। पश्चिम रेलवे ने रेल मंडलों में 30 हजार यात्रियों से 90 दिन में कराए सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है। सर्वे के अनुसार 139 नंबर को नंबर वन सुविधा वाला माना गया है।

इस तरह हुआ सर्वे
जनवरी से मार्च तक पश्चिम रेलवे के अलग-अलग मंडल में मुंबई मुख्यालय के अधिकारियों ने दौरा किया। इस दौरान यात्रियों से सीधे सवाल किए गए। इसमे यह भी पूछा गया कि 139 में वॉकअप कॉल व खानपान सेवा को जोडऩे के बाद यह नंबर कितना पसंद आ रहा है। इसके अलावा पूर्व में हमेशा व्यस्त रहने की शिकायत का समाधान हुआ या नहीं इस बारे में भी जानकारी ली गई।
यात्रियों ने दिए 6 से 10 नंबर
पश्चिम रेलवे के अनुसार यात्रियों से इसमे 10 में से नंबर देने को कहा गया। तीन माह में अलग-अलग मंडल में मिलाकर करीब 30 हजार यात्रियों से बात की गई। इसमें 10 में से कम से कम 6 व अधिकतम 10 में से 10 नंबर तक यात्रियों ने दिए।
मंडल में हुई यह शिकायत
रतलाम मंडल में यात्रियों ने अवध व देहरादुन एक्सपे्रस ट्रेन में रसीद नहीं दिए जाने, भोपाल-जयपुर ट्रेन में कुछ बोगी में टीटीई नहीं मिलने के अलावा रेलवे ट्रैक पर गंदगी की शिकायत की। इसके अलावा ट्रेन के वातानुकूलित बोगी में चूहे के बारे में भी लिखा गया है।
और बढ़ाएगे यात्री सुविधा
139 नंबर पर अतिरिक्त सुविधा जोडऩे के बाद यात्रियों ने सर्वे में बेहतर प्रतिसाद दिया है। आने वाले दिनो में यात्री सुविधा और बढे़ इसके प्रयास जारी है।
-सीपी शर्मा, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, पश्चिम रेलवे

Hindi News / Ratlam / 90 दिन, 30 हजार यात्री, सर्वे में 139 नंबर वन

ट्रेंडिंग वीडियो