scriptRampur News: इतने महीने बाद जेल से बाहर आई तंजीम फातिमा, खुशी से निकल आए आंसू | Tanzeem Fatima released from jail after seven months | Patrika News
रामपुर

Rampur News: इतने महीने बाद जेल से बाहर आई तंजीम फातिमा, खुशी से निकल आए आंसू

Rampur News: सपा नेता आजम खान की पत्नी डॉ. तंजीम फातिमा को सात महीने बाद जेल से जमानत पर रिहा किया गया है। इस दौरान जेल के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। लोगों को देखकर वह भावुक हो उठीं।

रामपुरMay 29, 2024 / 09:02 pm

Mohd Danish

Tanzeem Fatima released from jail after seven months

Tanzeem Fatima released from jail after seven months

Rampur News Today: अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद सपा नेता आजम खान की पत्नी डॉ. तंजीम फातिमा की बुधवार को रिहाई हो गई। रिहाई का परवाना दोपहर को जेल में पहुंच गया था। उनकी रिहाई के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक जेल के बाहर मौजूद रहे।
18 अक्तूबर 2023 को सपा नेता आजम खान को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बेटे अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में सात साल की सजा व पचास हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई थी। इस मामले में डॉ. तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को भी सात-सात साल की सजा सुनाई गई थी।

Hindi News/ Rampur / Rampur News: इतने महीने बाद जेल से बाहर आई तंजीम फातिमा, खुशी से निकल आए आंसू

ट्रेंडिंग वीडियो