scriptरामपुर में पराली जलाने पर प्रशासन सख्त, 45 हजार डाला जुर्माना, 17500 वसूले | Administration strict on stubble burning in Rampur | Patrika News
रामपुर

रामपुर में पराली जलाने पर प्रशासन सख्त, 45 हजार डाला जुर्माना, 17500 वसूले

Rampur: रामपुर जिले की तहसील बिलासपुर के ग्राम नारायन नगला थाना केमरी में मुन्ना पुत्र राजपाल निवासी ग्राम नारायन नगला के खेत पर धान की कटाई की जा रही थी। कटाई कंबाइन हार्वेस्टर से की जा रही थी। जिसमें सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगा हुआ नहीं था।

रामपुरOct 26, 2023 / 01:48 pm

Mohd Danish

Rampur News on Stubble Burning
Rampur News on Stubble Burning: आपको बताते चलें कि जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने यहां छापा मार कर इस कंबाइन को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कंबाइन को सीज कर दिया। साथ ही कंबाइन को वर्कशॉप पर सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगवाने के लिए भेज दिया। जिले में अबतक 37 घटनाएं सामने आई हैं। जिन पर करीब 45 हजार रुपए जुर्माना डालकर 17500 रुपए की वसूली की गई।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण दिल्ली के द्वारा फसल अवशेष जलाये जाने पर दण्ड घोषित किया गया है। इस में 2500 से लेकर 15000 रुपए तक का जुर्माना है। साथ ही किसान को सरकार द्वारा दिये जाने वाले अनुदान आदि से वंचित कर दिये जाने के निर्देश भी हैं। जिले में जो भी कंबाइन बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के चलाई जाएगी उस को सीज किया जायेगा।
यह भी पढ़ें

बिजनौर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सिंह, नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम में हुए शामिल

नरेंद्र पाल ने बताया कि सभी राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर वेस्ट डी- कम्पोजर पर्यात मात्रा में उपलब्ध है। किसान पाठशालाओं के जरिए किसानों को फसल अवशेष प्रबन्धन के बारे में जानकारी दी जा रही है। कृषि यन्त्रों जैसे सुपर स्ट्रा मैनेजमैन्ट सिस्टम, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, पैडी स्ट्राचापर, श्रेडर, मल्चर, श्रब मास्टर, कटर कम स्प्रेडर, रिवर्सेबल एमबी प्लाऊ, रोटरी स्लेसर, जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल आदि कृषि यंत्रो का इस्तेमाल कर सकते हैं।
https://youtu.be/VQFMS5Nsysc

Hindi News / Rampur / रामपुर में पराली जलाने पर प्रशासन सख्त, 45 हजार डाला जुर्माना, 17500 वसूले

ट्रेंडिंग वीडियो