scriptAmit Shah In CG: अमित शाह की खरी-खरी – कांग्रेसी नक्सली से डरते, मोदी से आतंकी | Terrorists are afraid of Modi, Naxal will end soon : Amit Shah | Patrika News
राजनंदगांव

Amit Shah In CG: अमित शाह की खरी-खरी – कांग्रेसी नक्सली से डरते, मोदी से आतंकी

Lok Sabha Election 2024: जनसभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के चलते नक्सलियों की हिम्मत बढ़ी है। पहले आतंकवादी सीमा पार करते थे लेकिन भाजपा की सरकार में ऐसा नहीं हुआ है। मोदी ने दुश्मनों के घर में घुसकर उनका सफाया कराया।

राजनंदगांवApr 15, 2024 / 02:08 pm

Khyati Parihar

pm_modi_vs_amit_shah.jpg
CG Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए महज कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में राजनैतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर होना है जिसके लिए केंद्रीय मंत्री समेत अन्य नेताओं का दौरा चल रहा है। इसी कड़ी में पीएम मोदी व राजनाथ सिंह के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। जहां उन्होंने खैरागढ़ के राजा फतेहसिंह मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। साथ ही भाजपा पक्ष में माहौल बनाते हुए संतोष पांडेय के समर्थन में वोट की अपील भी की।
यह भी पढ़ें

अमित शाह बोले – महादेव ऐप के नाम घोटाला करने वाले भूपेश देश में बदनाम

जनसभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के चलते नक्सलियों की हिम्मत बढ़ी है। पहले आतंकवादी सीमा पार करते थे लेकिन भाजपा की सरकार में ऐसा नहीं हुआ है। मोदी ने दुश्मनों के घर में घुसकर उनका सफाया कराया। शाह ने आगे कहा कि कश्मीर हम सबके लिए है। कश्मीर के लिए युवक सीमा पर गोली खाने के लिए भी तैयार हैं। मोदी के चलते नामुमकिन काम आज आसान हो गया है। पिछले 75 सालों से कांग्रेस ने राम मंदिर की मूर्ति को लटका के रखा था लेकिन मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में भगवान राम का मंदिर बनवाया। आज उसी का नतीजा है कि इस राम नवमी पर भगवान राम अपने मंदिर में बर्थडे भी मनाएंगे।
आगे शाह बोले – भूपेश कका की सरकार में नक्सल के खिलाफ आंदोलन कम हो गया। विष्णु, विजय की सरकार के नेतृत्व में 56 नक्सलवादियों को मार गिराया, 150 गिरफ्तार हुए, 250 सरेंडर कर दिए। मोदी ने नक्सल को देश से समाप्त किया, सिर्फ कुछ छत्तीसगढ़ में बचा है। अगर एक बार फिर आप मोदी की सरकार बनाएंगे तो तीसरे कार्यकाल में वो भी खत्म कर देेंगे।

Hindi News/ Rajnandgaon / Amit Shah In CG: अमित शाह की खरी-खरी – कांग्रेसी नक्सली से डरते, मोदी से आतंकी

ट्रेंडिंग वीडियो