इस दौरान भर्रेगांव निवासी आरोपी वेद प्रकाश पुरानी रंजिश का बदला लेने दोस्तों के साथ हुलेश की हत्या करने की तैयारी में था। हुलेश अपनी मां के साथ गुपचुप ठेला के पास पहुंचा था। आरोपी वेद प्रकाश और उसके साथी हुलेश के जांघ में चाकू से हमला कर दिया। हुलेश जान बचा कर भागने लगा। आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ा कर हुलेश पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बेटे पर हमला होते देख मां भी पीछे-पीछे दौड़ने लगी।
मेला स्थल से कुछ दूर चौक के होटल के पास हुलेश खून से लथपथ हालत में भागते हुए नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने हुलेश को गांव के ही एक डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे तब तक हुलेश की मौत हो चुकी थी। मृतक के जांघ व पीठ में चाकू से 6 से 7 बार हमला किया था। ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी वेद प्रकाश को मौके पर पकड़ लिया और सुरगी चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अन्य आरोपी अमर पिता रवि राजपूत 24 वर्ष, देवेन्द्र पिता संतोष सेन उम्र 20 वर्ष, नवीन पिता संजय रजक एक नाबालिग को गिरफ्तार किया।
एकलौता पुत्र था हुलेश, पढ़ाई में था तेज
ग्रामीणों के अनुसार मृतक हुलेश चन्द्राकर एकलौता पुत्र था। उसकी एक छोटी बहन है। वारदात में घर का एकलौता चिराग बुझ गया है। मृतक हुलेश पढ़ाई के अलावा खेल कूद में भी काफी तेज था। गांव में मातम का माहौल है।
गिरफ्तारी हो गई
भर्रेगांव में मंडई के दिन गुरुवार को आपसी रंजिश पर छात्र की हत्या कर दी गई है। आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। पुरुषोत्तम ध्रुव, सुरगी चौकी प्रभारी