scriptRaipur News: BJP ने प्रदेश में बनाए 19 लाख सदस्य, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर होगा भव्य कार्यक्रम | Raipur News: BJP made 19 lakh members in Chhattisgarh | Patrika News
रायपुर

Raipur News: BJP ने प्रदेश में बनाए 19 लाख सदस्य, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर होगा भव्य कार्यक्रम

Raipur News: छत्तीसगढ़ में 19 लाख भाजपा के सदस्य बनाए जा चुके हैं। 50 लाख का लक्ष्य है। यह जानकारी प्रेसवार्ता में भाजपा सदस्यता अभियान के संयोजक अनुराग सिंह देव ने दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर दी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

रायपुरSep 24, 2024 / 01:02 pm

Laxmi Vishwakarma

Raipur News
Raipur News: प्रदेश भाजपा द्वारा नए सदस्यता अभियान के तहत अब तक राज्य में 19 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं। भाजपा ने प्रदेश में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। यह जानकारी प्रदेश भाजपा सदस्यता अभियान के संयोजक अनुराग सिंह देव ने प्रेस कांफ्रेंस में दी।

Raipur News: मोर बूथ मोर अभियान कार्यक्रम का आयोजन

इस दौरान उन्होंने प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर भी जानकारी दी। अनुराग सिंह देव ने कहा, प्रत्येक कार्यकर्ता 24 हजार बूथ में जाएंगे। जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक भी हुई है। Raipur News मोर बूथ मोर अभियान कार्यक्रम का आयोजन होगा। 100 सदस्य का नारा दिया गया। प्रत्येक कार्यकर्त्ता, मंत्री, विधायक सभी को लक्ष्य दिया गया है।

25 सितंबर को भव्य कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा ने तय किया है कि छत्तीसगढ़ के सभी मतदान केंद्रों पर मुयमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी मंत्री, विधायक, सांसद, कार्यकर्ता, पदाधिकारी जाएंगे और कम-से-कम 100 सदस्य बनाएंगे। इस दौरान बूथों पर 5 से 7 घंटे रहकर वहां के लोगों से मुलाकात करना है, भोजन भी उन्हीं लोगों के साथ करना है और उसके बाद 100 सदस्य बनाना है। इस तरह 25 तारीख को हम मेंबरशिप की बहुत बड़ी छलांग लगाने वाले हैं।

मोर बूथ मोर अभियान में शामिल होंगे सीएम

बता दें कि भाजपा का मोर बूथ मोर अभियान 25 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस अभियान के तहत सदस्यता अभियान को गति देना है। इसका नाम ‘मोर बूथ मोर अभियान’ रखा गया है। Raipur News मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोकड़ा मंडल के बगिया बूथ में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव नगरनार मंडल के आसना बूथ क्र. 20 में अभियान में हिस्सा लेंगे।
यह भी पढ़ें

Breaking : किरण सिंह देव बने छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… जल्द ही बदलेंगे महामंत्री

वहीं उपमुख्यमंत्री अरूण साव लोरमी उत्तर के तुलसाघाट बूथ व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा शहर के बूथ क्र. 234 में हिस्सा लेंगे। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय दुर्ग शहर के बूथ क्र.173 व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विधायक लता उसेंडी बूथ मसोरा-2 में शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भनपुरी मंडल के बूथ-175 प्रगति नगर में शामिल होंगे।

अभियान में सांसद-विधायक समेत प्रमुख पदाधिकारी होंगे शामिल

इस अभियान में मंत्री रामविचार नेताम डौरा के लुरंगी फतेपुर, मंत्री दयालदास बघेल नवागढ़ के नौदल बूथ, मंत्री ओपी चौधरी कोड़ातराई के बूथ क्र. 159, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े लटोरी के मरीप बूथ में, मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा के 183 बूथ में, मंत्री टंकराम वर्मा बलौदाबाजार ग्रामीण बूथ 139 में शामिल होंगे। Raipur News इस अभियान में सांसद लोकसभा, सांसद राज्यसभा, विधायक व पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।

कांग्रेसी बन रहे भाजपा कार्यकर्ता

Raipur News: सिंहदेव ने बताया कि अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग अंतागढ़ विधानसभा में साहित्य सामग्री पहुंचाने जा रहे थे और बाढ़ में उनका चार पहिया वाहन बह गया। बड़ी मुश्किल से उन्होंने पेड़ पर लटककर अपनी जान बचाई।
एक अन्य कार्यकर्ता, जो पहले कांग्रेस में था, अब बीजेपी में आकर उन्होंने मेंबरशिप का नया रिकॉर्ड बनाया है और खास करके कांग्रेस के लोगों को फोकस करके भाजपा का सदस्य बनाया है। एक सामान्य कार्यकर्ता होने के बाद भी सदस्यता का नया रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किया है।

Hindi News / Raipur / Raipur News: BJP ने प्रदेश में बनाए 19 लाख सदस्य, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर होगा भव्य कार्यक्रम

ट्रेंडिंग वीडियो