scriptPublic Holiday: 15 अगस्त से लंबी छुट्टी, छत्तीसगढ़ में 8 दिन सरकारी दफ्तर बंद, यहां देखिए तारीख | Public Holiday: Long holiday from 15th August, govt offices closed for 8 days in Chhattisgarh | Patrika News
रायपुर

Public Holiday: 15 अगस्त से लंबी छुट्टी, छत्तीसगढ़ में 8 दिन सरकारी दफ्तर बंद, यहां देखिए तारीख

Holiday: अगस्त के महीने में प्रमुख तीज त्योहार व पर्व की भरमार है। ऐसें में सार्वजनिक अवकाश की लिस्ट भी इस महीने बड़ी हो गई है..

रायपुरAug 14, 2024 / 01:34 pm

चंदू निर्मलकर

Public Holiday, Public Holiday 2024, news cg
Holiday: 15 अगस्त के बाद से छु्ट्यिों की भरमार होने वाली है। ऐसे में बैंक या फिर सरकारी काम से सबंधित कुछ जरूरी काम है तो समय से पहले निपटा लें। बता दें कि इस महीने कई प्रमुख पर्व व त्योहार मनाए जाएंगे। कल यानी 15 अगस्त को देश की आजादी का महापर्व स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day ) मनाया जाएगा। वहीं इसके बाद 8 दिन अलग-अलग तिथियों में त्योहार के चलते सभी सरकारी दफ्तरों और बैंकों बंद रहेंगे। चलिए आपको तारीख बताते हैं…
CG Public Holiday: अगस्त महीने में अगर आपको सरकारी दफ्तर या बैंक से जुड़े जरूरी काम हो तो इसे कल (14 अगस्त) तक निपटा लें। इसके बाद छुट्टियों की लंबी लिस्ट लगने वाली है। छत्तीसगढ़ में रविवार के साथ ही शनिवार भी सरकारी दफ्तरों में अवकाश रहता है।

Public Holiday in CG: 17-18-19 को बंद रहेंगे बैंक, सरकारी दफ्तर

बता दें कि अगस्त महीने में शनिवार, रविवार और पर्व व त्योहार को मिलाकर कुल 16 दिन बैंक व सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। वहीं प्रमुख त्योहारों में स्कूलों में भी छुट्टी रहेगी। अभी महीने के 14 दिन बीत गए हैं। वहीं अब आने वाले दिनों में छुट्टियों की भरमार है।
इस सप्ताह 15 अगस्त के दिन भी बैंक और दफ्तर बंद रहेंगे। इस दिन देश में आजादी का महापर्व स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाएगा। इसके बाद 17 और 18 को शनिवार व रविवार की छुट्टी रहेगी। फिर 19 को देश में रक्षाबंधन मनाया जाएगा।

Public Holidays: ऐसे बीत रहा अगस्त का महीना

जानकार बेहद खुशी होगी कि अगस्त ( August Holidays ) में एक नहीं, दो नहीं बल्कि बार एक साथ तीन-तीन दिन का लगातार अवकाश रहेगा। इनमें 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस, 10 को शनिवार और 11 को रविवार पड़ रहा है। इसी तरह 17 को शनिवार, 18 को रविवार और 19 को रक्षाबंधन पर छुट्टी रहेगी। इसके पश्चात 24 को शनिवार, 25 को रविवार और 26 को जन्माष्टमी की छुट्टी रहेगी।

देखें पर्व व त्योहार

Public Holiday in cg 2024
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस
17 अगस्त शनिवार
18 अगस्त रविवार
19 अगस्त रक्षा बंधन
22 अगस्त हरियाली तीज
24 अगस्त चौथा शनिवार
25 अगस्त रविवार
26 अगस्त जन्माष्टमी
31 अगस्त शनिवार

Hindi News/ Raipur / Public Holiday: 15 अगस्त से लंबी छुट्टी, छत्तीसगढ़ में 8 दिन सरकारी दफ्तर बंद, यहां देखिए तारीख

ट्रेंडिंग वीडियो