scriptPublic Holiday 2024: 2 सितंबर को स्कूलों में छुट्टी, जारी हुआ आदेश, जानें वजह | Public Holiday 2024: Schools will be closed on 2nd September | Patrika News
रायपुर

Public Holiday 2024: 2 सितंबर को स्कूलों में छुट्टी, जारी हुआ आदेश, जानें वजह

Public Holiday: सितंबर महीने में भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा हो गई है। स्कूल, बैंक व सरकारी दफ्तरों भी बंद रहेंगे। तो यहां देखिए लिस्ट…

रायपुरAug 31, 2024 / 03:43 pm

Khyati Parihar

Public Holiday 2024: सितंबर का महीना स्कूली बच्चों के लिए छुट्टी के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है। इस महीने गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज और ईद उल मिलाद जैसे कई त्यौहारों की वजह से छुट्टियों की एक लंबी लिस्ट है। रविवार को जोड़कर 9 से 12 दिन तक स्कूल बंद रह सकते हैं। बता दें कि 1 व 2 सितंबर को स्कूल में छुट्टी रहेंगी।

2 सितंबर को स्कूलों में छुट्टी

2 सितंबर को पोला का पर्व मनाया जाएगा। छत्तीसगढ राज्य देश में एक मात्र राज्य हैं जो पूर्णत: कृषि प्रधान राज्य है। धान की खेती यहां की प्रमुख फसल है। यहीं कारण है कि प्रदेशवासी खेती किसानी का काम शुरू करने से पहले हल की पूजा करते हैं, जिसके बाद ही अपने कृषि काम में जुट जाते हैं। वहीं बैलों की पूजा भी पूरे विधि विधान से करते हैं। जिसमें राज्य की अलग संस्कृति की झलक दिखाई देती है। बता दें कि इस दिन स्कूलों में छुट्टी रहेंगी।
सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर शहर और अटल नगर के लिए स्थानीय अवकाश जारी किया है। आदेश के मुताबिक इस दिन स्कूल, बैंक, कोषालय और उप कोषालय के (Public Holiday 2024) लिए लागू होगा। सितंबर महीने के कैलेंडर के अनुसार कई छुट्टियां लगातार भी पड़ेगी, जिससे आप प्लान करके कहीं घूमने जा सकते हैं।
Public Holiday 2024
यह भी पढ़ें

Public Holiday: 7 और 8 सितंबर को छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगे बैंक, यह है बड़ी वजह

Public Holiday 2024: सितंबर माह में छुट्टियों की भरमार

अगस्त माह खत्म होते ही सितंबर की शुरुआत बस होने को है। इसी माह में स्कूलों में एग्जाम भी शुरू होने हैं। ऐसे में छात्रों को तैयारी भी जमकर करनी होगी। इसी माह में ढ़ेर सारे त्योहार और छुट्टियां भी आ रही है और छुट्टियों का नाम लेते ही बच्चे खुश हो जाते हैं। इसमें गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज और ईद उल मिलाद जैसे त्योहारों की वजह से रविवार को जोड़कर 9 से 12 दिन तक स्कूल बंद रह सकते हैं।

गणेश चतुर्थी पर रहेगा अवकाश

गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है, जिसका अवकाश 7 सितंबर 2024 को होगा। गणेश चतुर्थी भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इसी दिन (Public Holiday 2024) भगवान श्री गणेश जी का जन्म हुआ था।
Public Holiday 2024

Public Holiday 2024: कब-कब रहेगी छुट्टी

रविवार – 1 सितम्बर
पोला का पर्व – 2 सितम्बर
सोमवारहरतालिका तीज – 6 सितंबर
गणेश चतुर्थी – 7 सितंबर
शनिवाररामदेव जयंती – 13 सितंबर
पहला ओणम – 14 सितंबर
शनिवारईद-ए-मिलाद – 16 सितंबर
विश्वकर्मा जयंती – 16 सितंबर

Hindi News/ Raipur / Public Holiday 2024: 2 सितंबर को स्कूलों में छुट्टी, जारी हुआ आदेश, जानें वजह

ट्रेंडिंग वीडियो