scriptChhattisgarh Nyay Yatra: राहुल गांधी की राह पर PCC चीफ, कांग्रेस निकालेगी छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा… | PCC chief Deepak Baij will lead Chhattisgarh Nyay Yatra | Patrika News
रायपुर

Chhattisgarh Nyay Yatra: राहुल गांधी की राह पर PCC चीफ, कांग्रेस निकालेगी छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा…

Chhattisgarh Nyay Yatra: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की अगुवाई में 125 किमी की यात्रा होगी। राहुल की यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस निकालेगी छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा। गिरौधपुरी से 27 सितंबर को होगी यात्रा की शुरुआत 2 अक्टूबर को राजधानी में होगी खत्म

रायपुरSep 23, 2024 / 11:58 am

Laxmi Vishwakarma

Chhattisgarh Nyay Yatra
Chhattisgarh Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकालेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की अगुवाई में यह यात्रा 6 दिन में 125 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यात्रा की शुरुआत 27 सितंबर को बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से शुरू होगी।

Chhattisgarh Nyay Yatra: प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था

यात्रा का समापन 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन गांधी मैदान रायपुर में होगा। अंतिम दिन यहां विशाल आमसभा होगी। यात्रा की तैयारियों के लिए कांग्रेस ने अलग-अलग कमेटियों का गठन भी कर दिया है। Chhattisgarh Nyay Yatra कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने रविवार को पत्रकारवार्ता में छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ यह यात्रा निकाली जा रही है।
यह भी पढ़ें

CG Politics: कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, बोले – NDA में फूट, जल्द होगा मध्यावधि चुनाव

बलौदाबाजार हिंसा कांड में निर्दोषों की गिरफ्तारी

रोज हो रही हत्या, लूट, चाकूबाजी, डकैती की घटनाओं से आम आदमी में भय पैदा हो गया है। आज महिलाएं सुरक्षित नहीं है। बलौदाबाजार हिंसा कांड में निर्दोषों की गिरफ्तारी की गई। सरकार को निर्दोष लोगों को रिहा करना चाहिए। Chhattisgarh Nyay Yatra उनका कहना है कि कवर्धा के लोहारीडीह मामले की जांच हाईकोर्ट के वर्तमान जज की निगरानी में हैं। इस मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए।

यात्रा में पूरे प्रदेश के लोग शामिल होंगे: डॉ. महंत

Chhattisgarh Nyay Yatra: नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा, इस यात्रा का निर्णय हम सब के सहमति से हुआ और इस यात्रा में पूरे प्रदेश के सभी लोग शामिल होंगे। भाजपा की सरकार को 9 महीने हुए हैं और इस सरकार में अत्याचार, अनाचार, दुराचार, मौतें, हत्या के मामले बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ शांति का टापू रहा है और छत्तीसगढ़ को शांति का टापू बनाने के लिए इस यात्रा को निकाल रहे हैं।

Hindi News/ Raipur / Chhattisgarh Nyay Yatra: राहुल गांधी की राह पर PCC चीफ, कांग्रेस निकालेगी छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा…

ट्रेंडिंग वीडियो