scriptNautapa 2024: 47 डिग्री के पारे में तप रहा छत्तीसगढ़, इन जिलों में Yellow Alert | Nautapa 2024: 47 degree in Chhattisgarh Yellow Alert | Patrika News
रायपुर

Nautapa 2024: 47 डिग्री के पारे में तप रहा छत्तीसगढ़, इन जिलों में Yellow Alert

Nautapa 2024: छत्तीसगढ़ में पारा 47 डिग्री के पार हो चूका है। दिनभर लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने कई जिलों में लू से सावधानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

रायपुरMay 29, 2024 / 08:57 am

Kanakdurga jha

Nautapa 2024
Nautapa 2024: नौतपा के तीसरे दिन प्रदेश में पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। प्रदेशभर में मंगलवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिनभर लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। प्रदेश में सबसे गर्म मुंगेली रहा, जहां तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बिलासपुर में यह 46.6 और रायपुर में 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अभी दो दिनों तक के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर में बीते चार साल का रेकार्ड टूट गया। रायपुर में 2019 में 28 मई को ही पारा 45.8 डिग्री दर्ज किया गया था। अगले 02 दिनों में छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि हो सकती है, उसके बाद हल्की गिरावट की संभावना है। प्रदेश में बिलासपुर, दुर्ग व रायपुर संभाग के जिलों में एक दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर तथा उष्ण रात्रि जैसी स्थिति बनने की संभावना है। 29 से 31 मई तक प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें

Nautapa 2024: आसमान से आग उगल रहे ‘सूर्यदेव’, लू के लिए Yellow Alert जारी

Nautapa 2024: सबसे गर्म मुंगेली

प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाओं का असर तेज, बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। 29 मई को मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 47.3 डिग्री मुंगेली तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 47.9 डिग्री 30 मई 1988 को दर्ज किया गया था।
Nautapa 2024
Nautapa 2024


रायपुर का पारा

2019 – 45.8 – मई 28
2020 – 45.4 – मई 26
2021 – 42.2 – मई 30
2022 – 44.6 – मई 1
2023- 43 – मई 24

Nautapa 2024: अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट

प्रदेश के बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर, सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, राजनंदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहाला- मानपुर अंबागढ़ चौकी, रायपुर, बलोदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा एवं कबीरधाम जिलों में एक दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति होने की संभावना है।

शुक्रवार को यहां कहर बरपा सकती है गर्मी

प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, जंजगीर, सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायपुर, बलोदाबाजार-भाटापारा एवं महासमुंद जिलों में एक दो पॉकेट में शुक्रवार को उष्ण रात्रि की स्थिति होने की संभावना है।

Nautapa 2024: पारा मीटर

जिला – पारा
रायपुर – 45.8 डिग्री
माना – 46.0
बिलासपुर – 46.4
पेण्ड्रारोड – 45.0
अंबिकापुर – 43.5
जगदलपुर – 38.5
दुर्ग – 44.6
राजनांदगांव – 45.0
मुंगेली – 47.3

Nautapa 2024
एक तरफ लोग भयंकर गर्मी से परेशान हैं वहीं बिजली की आंख मिचौली ने लोगों का चैन छीन लिया। प्रदेश में कई स्थानों पर बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को सरगुजा, सूरजपुर व बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में दोपहर लगभग 3 बजे अचानक बिजली गुल होने से लोग हलाकान हो गए।
दरअसल बिश्रामपुर के केशवनगर स्थित 220केवीए सब स्टेशन में आइसुलेटर जंपर हीट होने की वजह से आपातकालीन शटडाउन लिया गया था। इसकी वजह से तीन जिलों में लगभग ढाई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जशपुर जिले में कुनकुरी, दुलदुला, फरसाबहार, तपकरा क्षेत्र के साथ पत्थलगांव में 220 केवी पावर सप्लाई का जंपर कट जाने से पत्थलगांव के 84 गांव में बिजली की समस्या हो गई है। इसके अलावा रायगढ़ के चांदमारी फीडर में लोड बढ़ने से कई बार बिजली गुल हुई।

Hindi News/ Raipur / Nautapa 2024: 47 डिग्री के पारे में तप रहा छत्तीसगढ़, इन जिलों में Yellow Alert

ट्रेंडिंग वीडियो