scriptकार्तिक पुन्नी मेला: करीब 10 हजार से अ धिक भक्तों ने नदी में किया दीपदान | More than 10 thousand devotees donated diyas in the river | Patrika News
रायपुर

कार्तिक पुन्नी मेला: करीब 10 हजार से अ धिक भक्तों ने नदी में किया दीपदान

Kartik Maas 2023: सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह स्नान कर दीपदान करने का एक अलग ही महत्व है।

रायपुरNov 28, 2023 / 10:02 am

योगेश मिश्रा

कार्तिक पुन्नी मेला: करीब 10 हजार से अ​धिक भक्तों ने नदी में किया दीपदान

कार्तिक पुन्नी मेला: करीब 10 हजार से अ​धिक भक्तों ने नदी में किया दीपदान

रायपुर। Kartik Maas 2023: सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह स्नान कर दीपदान करने का एक अलग ही महत्व है। महादेव घाट में दो दिवसीय पुन्नी मेला का शुभारंभ सोमवार को हुआ। शहर के साथ आसपास के श्रद्धालु सुबह 4 बजे से ही खारुन नदी में पुण्य स्नान कर दीपदान करते नजऱ आए। वहीं राजधानी से गुजरने वाली खारुन नदी के तट महादेवघाट पर हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर पुन्नी मेला का आयोजन होता है। नदी के तट पर प्राचीन हटकेश्वरनाथ शिव मंदिर है। जहां के शिवलिंग धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चतुर्युगी है, वहीं पुरातत्वविदों के अनुसार यह 600 से 800 वर्ष पुराना है। 10 हजार से अधिक भक्तों ने प्रात: नदी में दीपदान किया। इस मेले का आज अंतिम दिन है।
यह भी पढ़ें

स्वास्थ्य विभाग से दो साल में 84 डॉक्टर होंगे रिटायर, की जाएगी नियमित भर्ती




पेठा, जलेबी गन्ने से सजा मेला
समय के साथ-साथ बैलगाड़ी की जगह अब कारों ने ले ली है, लेकिन महादेव घाट पुन्नी मेला का स्वरुप अभी भी नहीं बदला है। यहां पर लगभग 50 दुकानें स्थाई रूप से हैं, कार्तिक पूर्णिमा पर यहां पर लगभग 500 दुकानें स्थापित हुईं हैं। मेले के पेठा, जलेबी व गन्ने के दुकान लगते हैं, फैंसी व मीना बाजार में झूला रहता है।
यह भी पढ़ें

Corona Virus: फिर से कोरोना जैसी नई बीमारी ने चीन में जन्म लिया, जानिए डिटेल में…

बटालियन के घुड़सवारों ने जाम हटाने में की मदद
सुबह 4 से लगी वाहनों की कतार को जहां यातायात के जवान हटाने में जुटे थे, वहीं स्थानीय लोगों ने बटालियन के घुड़सवारों ने जाम हटाने में मदद की। सीआरपीएफ के 10-15 घुड़सवार जवानों ने वाहनों को साइड करते हुए पैदल चलने वालों के लिए रास्ता बनाया, जिसके चलते लोगों को आवाजाही में सुविधा हुई। देर रात तक महादेव घाट में पुन्नी मेला में हजारों की संख्या में लोग पहुंचते रहे।

Hindi News/ Raipur / कार्तिक पुन्नी मेला: करीब 10 हजार से अ धिक भक्तों ने नदी में किया दीपदान

ट्रेंडिंग वीडियो