scriptLIVE Kanker Lok Sabha Election Result 2024: कांकेर लोकसभा सीट के परिणाम | LIVE Kanker Lok Sabha Election Result 2024 | Patrika News
कांकेर

LIVE Kanker Lok Sabha Election Result 2024: कांकेर लोकसभा सीट के परिणाम

LIVE Kanker Lok Sabha Election Result 2024: फिलहाल छत्तीसगढ़ के 11 सीटों का लेकर गहमागमी जारी है। कांकेर लोकसभा सीट की गिनती जारी है। जिसमें बीजेपी आगे चल रही है।

कांकेरJun 05, 2024 / 08:08 am

Kanakdurga jha

LIVE Kanker Lok Sabha Election Result 2024
LIVE Kanker Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव के रिजल्ट अब सामने आ रहे हैं। कुछ ही घंटों में तस्वीर साफ हो जाएगी कि मोदी सरकार फिर से वापसी कर रही या फिर कांग्रेस गठबंधन की सरकार बन रही है। फिलहाल छत्तीसगढ़ के 11 सीटों का लेकर गहमागमी जारी है।
कांकेर लोकसभा सीट की गिनती जारी है। जिसमें बीजेपी आगे चल रही है। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है​ कि कांकेर लोकसभा सीट में एक बार फिर मोदी (LIVE Kanker Lok Sabha Election Result 2024) लहर चल गया। बता दें कि कांग्रेस ने इस बार बीरेश ठाकुर को उम्मीदवार बनाया और बीजेपी ने भोजराज नाग पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया। अंतिम रिजल्ट कुछ देर में सामने आ जाएंगे।
यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election Results 2024: 220 प्रत्याशियों की बढ़ी धक-धक, वोट काउंटिंग शुरू

LIVE Kanker Lok Sabha Election Result 2024: वोट काउंटिंग शुरू

लोकसभा चुनाव के नतीजे आज यानी 4 जून दिन – मंगलवार को वोट की काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस की किस्मत में कितनी सीटें आएंगी इसका परिणाम आज जारी हो जाएगा। रायपुर लोकसभा सीट से 38 उम्मीदवारों समेत छत्तीसगढ़ में 220 प्रत्याशियों के किस्मत का आज फैसला होगा।
LIVE Kanker Lok Sabha Election Result 2024
LIVE Kanker Lok Sabha Election Result 2024

LIVE Kanker Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा में भाजपा कांग्रेस में सीधा वार

छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में भाजपा-कांग्रेस के बीच महामुकाबला है। एक तरफ भाजपा ने अपने दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी चुने हुए खास दिग्गजों को उम्मीदवार बनाया। रायपुर लोकसभा सीट में भाजपा से वर्तमान मंत्री और रायपुर दक्षिण विधानसभा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल उम्मीदवार है, तो दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय मैदान में उतरे है।
बस्तर से भाजपा के दिग्गज नेता महेश कश्यप तो कांग्रेस से कवासी लखमा मैदान में है। महासमुंद लोकसभा सीट से पूर्व विधायक रूपकुमारी चौधरी तो कांग्रेस से ताम्रध्वज साहू उम्मीदवार है। कांकेर से भाजपा के भोजराज नाग और कांग्रेस से बीरेश ठाकुर उम्मीदवार है। राजनांदगांव से वर्तमान सांसद संतोष पांडेय तो कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मैदान में है।
इधर बिलासपुर से भाजपा से तोखन साहू तो कांग्रेस से देवेंद्र यादव मैदान में है। दुर्ग से भाजपा के वर्तमान सांसद विजय बघेल तो कांग्रेस से राजेंद्र साहू है। जांजगीर-चांपा से भाजपा से कमलेश जांगड़े तो कांग्रेस से शिवकुमार डहरिया है। सरगुजा से चिंतामणि महाराज तो कांग्रेस से शशि सिंह है। वहीं रायगढ़ से भाजपा की दिग्गज नेत्री और पूर्व सांसद सरोज पांडेय तो कांग्रेस से ज्योत्सना महंत उम्मदीवार है।

Hindi News/ Kanker / LIVE Kanker Lok Sabha Election Result 2024: कांकेर लोकसभा सीट के परिणाम

ट्रेंडिंग वीडियो