scriptIndependence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के जश्न में सराबोर छत्तीसगढ़, राज्यपाल रमेन डेका समेत अन्य मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं | Independence Day 2024: Governor Ramen Deka other ministers extended best wishes | Patrika News
रायपुर

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के जश्न में सराबोर छत्तीसगढ़, राज्यपाल रमेन डेका समेत अन्य मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के जश्न में पूरा देश सराबोर है। छत्तीसगढ़ में भी जश्न ए आजादी की तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस बीच मुख्यमंत्री, राज्यपाल, कृषि मंत्री समेत लोग एक दूसरे को आजादी के पर्व की बधाई दे रहे हैं।

रायपुरAug 15, 2024 / 08:56 am

Khyati Parihar

Independence Day 2024
Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों सहित पूरे देशवासियों, सेना के जवानों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल डेका ने अपने संदेश में कहा कि 15 अगस्त को भारत गौरवशाली आजादी के 77 वर्ष पूरा कर रहा है। हमारी आजादी की लड़ाई लंबी और कठिन थी और इसमें असंख्य बहादुर लोगों ने अपना बलिदान दिया। उन समस्त महापुरूषों और बलिदानियों को नमन करते हैं।
महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस सहित असंख्य सेनानियों ने अपने-अपने तरीकों से भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमें उन असंख्य सेनानियों के बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। इस आजादी को कायम रखने के लिए हमारी सेना के वीर जवानों और पुलिस कर्मियों ने भी अपनी शहादत दी है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। राज्यपाल डेका ने युवा पीढ़ी से भी आह्वान किया कि भारत की एकता और अखण्डता को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभायें।
Independence Day 2024

Independence Day 2024: उद्योग मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने देश की आजादी की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय के नेतृत्व में समाज के अनुसूचित जाति, जनजाति पिछड़ा वर्ग सहित किसानों मजदुरों के उत्थान के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। विष्णु के सुशासन से छत्तीसगढ़ संवर रहा है।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में उद्योग मंत्री ने कहा है कि पुरखों के कठिन संघर्ष, त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली है। आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले उन सभी अनाम योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों को नमन है, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया। उनकी बदौलत हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।
Independence Day 2024
उद्योग मंत्री ने कहा है कि आजादी के वास्तविक मायने और मूल्यों को समझने के लिए हमें इतिहास का संजीदगी से पुनरावलोकन करना होगा। हमारे पूर्वजों के कठिन परिश्रम और दूरदृष्टि का परिणाम है कि अनेक चुनौतियों के बावजूद भारत आज पूरे विश्व में सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।

Independence Day 2024: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं

महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेशवासियों को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने कहा है कि आज का दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आज़ादी दिलाई। यह दिन हमारे लिए न केवल गर्व का, बल्कि अपने कर्तव्यों को निभाने का भी है। हम यह संकल्प लें कि हम अपने देश की समृद्धि और विकास के लिए अथक प्रयास करेंगे और इसे दुनिया में सर्वाेच्च स्थान दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
Independence Day 2024

Independence Day 2024: राम विचार नेताम ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

किसान कल्याण और आदिम जाति मंत्री रामविचार नेताम ने प्रदेशवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। मंत्री नेताम ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर कहा है कि यह पर्व हमारे देश के उन महान वीर सपूतों का याद दिलाता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई हैं।
आज हम जिस स्वर्णिम आजादी का आनंद ले रहे हैं, वह उन असंख्य वीरों के बलिदानों का प्रतिफल है। हमें न केवल उनके बलिदानों को स्मरण करना है, बल्कि यह भी संकल्प लेना है कि हम अपने राष्ट्र की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे। राज्य के विकास, समृद्धि और एकता एवं भाई-चारा के पथ चलते हुए प्रदेश के विकास में सहयोगी बनेंगे।
Independence Day 2024

Independence Day 2024: मंत्री केदार कश्यप ने बधाई दी

वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि यह महान पर्व हमारे देश के उन महान वीर सपूतों का याद दिलाता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई।
Independence Day 2024
आज हम जिस स्वर्णिम आजादी का आनंद ले रहे हैं, वह उन असंख्य वीरों के बलिदानों का प्रतिफल है। आज हमें न केवल उनके बलिदानों को स्मरण करना है, बल्कि यह भी संकल्प लेना है कि हम अपने राष्ट्र की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे। राज्य के विकास, समृद्धि और एकता एवं भाई-चारा के पथ पर आगे बढ़ते हुए, हम देश को पर्यावरण की दृष्टि से भी समृद्ध और सुरक्षित रखेंगे।

Hindi News/ Raipur / Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के जश्न में सराबोर छत्तीसगढ़, राज्यपाल रमेन डेका समेत अन्य मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

ट्रेंडिंग वीडियो