scriptGandhi Jayanti 2024: बड़ी खुशखबरी, खादी वस्त्रों की खरीद पर मिलेगी इतनी बड़ी छूट, मुख्यमंत्री ने की घोषणा | Gandhi Jayanti 2024: 25% discount on purchase of Khadi clothes in Chhattisgarh | Patrika News
रायपुर

Gandhi Jayanti 2024: बड़ी खुशखबरी, खादी वस्त्रों की खरीद पर मिलेगी इतनी बड़ी छूट, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Gandhi Jayanti 2024: खादी वस्त्र खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका हाथ से जाने नहीं दें। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी छूट का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में इसकी घोषणा की..

रायपुरOct 02, 2024 / 05:38 pm

चंदू निर्मलकर

Gandhi Jayanti 2024
Gandhi Jayanti 2024: छत्तीसगढ़ में खादी वस्त्रों की खरीद पर 25% की बड़ी छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गांधी जयंती के अवसर पर यह बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्थानीय बुनकरों द्वारा तैयार गोदना आर्ट वाली कोसा की साड़ी भी खरीदी।

Gandhi Jayanti 2024: 31 मार्च तक मिलेगा छूट का लाभ

Gandhi Jayanti 2024: मुख्यमंत्री साय ने कहा की 2 अक्टूबर से लेकर 31 मार्च 2025 तक खादी वस्त्रों की खरीद पर प्रदेशवासियों को 25% की बड़ी छूट मिली मिलेगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से खादी वस्त्र खरीदने की अपील की और छूट का लाभ लेने को कहा। सीएम साय ने कहा कि बुनकर-कलाकार बहुत मेहनत से खादी वस्त्र तैयार करते हैं और उस पर तरह-तरह की कलाकृतियां भी उकेरते हैं।
Gandhi Jayanti 2024
यह भी पढ़ें

Gandhi Jayanti 2024: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती, CM विष्णुदेव साय ने उन्हें कोटि-कोटि किया नमन

कई मायनों में यह हमें अपनी संस्कृति से भी जोड़े रखता है। उन्होंने कहा कि देश में खादी वस्त्रों के उपयोग की लंबी परंपरा रही है। आजादी की लड़ाई के दौर में हमें खादी वस्त्रों के उपयोग का जिक्र मिलता है। कारीगर बहुत मेहनत से इन वस्त्रों को तैयार करते हैं और गांधी जयंती के खास मौके पर आप सभी के लिए यह बड़ी छूट की घोषणा हुई है, आप सभी इसका लाभ उठाएं। इस मौके पर वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindi News / Raipur / Gandhi Jayanti 2024: बड़ी खुशखबरी, खादी वस्त्रों की खरीद पर मिलेगी इतनी बड़ी छूट, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

ट्रेंडिंग वीडियो