scriptGandhi Jayanti 2024: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती, CM विष्णुदेव साय ने उन्हें कोटि-कोटि किया नमन | Gandhi Jayanti 2024: 153rd Birth Anniversary of Mahatma Gandhi | Patrika News
रायपुर

Gandhi Jayanti 2024: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती, CM विष्णुदेव साय ने उन्हें कोटि-कोटि किया नमन

Gandhi Jayanti 2024: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सीएम साय ने कोटि-कोटि नमन किया। गांधी जी के शांति और अहिंसा के विचारों को वैश्विक मंच पर साझा किया।

रायपुरOct 02, 2024 / 09:42 am

Laxmi Vishwakarma

Gandhi Jayanti 2024
Gandhi Jayanti 2024: 2 अक्टूबर को पूरा देश ‘गांधी जयंती’ मना रहा है। यह महात्मा गांधी के जन्मदिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। राष्ट्रपिता गांधी को दुनिया बापू के नाम से भी पहचानती है, जिनके विचार और अहिंसा का मार्ग आज भी प्रासंगिक है।

Gandhi Jayanti 2024: सीएम साय ने गांधी जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। महात्मा गांधी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा है कि महात्मा गांधी ने भारत में स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी। (Gandhi Jayanti 2024) महात्मा गांधी ने सत्य, प्रेम और अहिंसा का मार्ग अपनाकर पूरे विश्व के सामने मिसाल कायम की। महात्मा गांधी ने भारत को सही अर्थों में सिद्धांत और व्यवहार से जोड़ा था।
यह भी पढ़ें

Gandhi Jayanti 2024: गांधी के वो 6 विचार जो हर छात्र का जीवन बदल सकते हैं, आप भी देखें

उन्होंने भारतीयों को स्वदेशी वस्त्रों और उत्पादों का उपयोग करके आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। उन्होंने चरखा का प्रतीक अपनाया, खादी को बढ़ावा दिया। स्वच्छता के लिए ढेरों छोटे-बड़े अभियान चलाए।

Gandhi Jayanti 2024: उनके मार्ग पर चलकर गांधी जी की जयंती पर 2 अक्टूबर, 2014 को स्वच्छ भारत मिशन देश भर में व्यापक तौर पर राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में शुरू किया गया। एक स्वच्छ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देकर हम गांधी जी को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

Hindi News / Raipur / Gandhi Jayanti 2024: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती, CM विष्णुदेव साय ने उन्हें कोटि-कोटि किया नमन

ट्रेंडिंग वीडियो