प्रदेश के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क करने की संभावना है। राजधानी में प्रात: काल में कोहरा रहने के बाद दिनभर मौसम साफ रहने के आसार हैं। साथ ही अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री रहने के आसार हैं। बुधवार को राजधानी सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। साथ ही प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
पारा सामान्य से दो डिग्री ज्यादा जिलों में पिछले तीस वर्षों के औसत तापमान में से अधिकतम तापमान दो डिग्री तक ज्यादा है। इसमें पेंड्रा रोड, अंबिकापुर व दुर्ग में दो डिग्री से ज्यादा, जबकि जगदलपुर और रायपुर में तापमान औसत से एक डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान भी अभी सामान्य से अधिक तापमान भी औसत से अधिक चल रहा है। जिसमें जगदलपुर का न्यूनतम तापमान औसत से छह डिग्री तक ज्यादा है। वहीं, राजधानी में तीन डिग्री, पेंड्रा रोड में दो डिग्री, जबकि अंबिकापुर, राजनांदगांव व बिलासपुर में औसत न्यूनतम तापमान एक डिग्री अधिक है।