scriptCG Politics: राहुल गांधी को बचाने कांग्रेस खेल रही खेल…नितिन नबीन ने जमकर किया हमला, जानिए पूरा मामला | CG Politics: Congress is playing games to save Rahul Gandhi: Nitin Nabin | Patrika News
रायपुर

CG Politics: राहुल गांधी को बचाने कांग्रेस खेल रही खेल…नितिन नबीन ने जमकर किया हमला, जानिए पूरा मामला

Nitin Nabin attacked Rahul Gandhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के पहले गुरुवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन राजधानी रायपुर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बचाने कांग्रेस षड्यंत्र कर रही है।

रायपुरAug 23, 2024 / 01:01 pm

Khyati Parihar

cg politics, Nitin Nabin attacked Rahul Gandhi, political news, raipur news
CG Politics: भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन गुरुवार की शाम को राजधानी रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन पर जमकर सियासी हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस के ईडी दफ्तर घेराव को लेकर कहा, कांग्रेस डर में घेराव कर रही है। कांग्रेस चोर मचाए शोर की कहावत पर ठीक बैठ रही है।
प्रदेश में कांग्रेस ने शराब घोटाला, कोयला घोटाला, महादेव सट्टा घोटाला बड़े पैमाने पर किया है। कांग्रेस राहुल गांधी को बचाने के लिए जो खेल खेल रही है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी ने देश की संपत्ति को अपने नाम करने का काम किया है।
इस मामले पर मां और बेटे चार्जशीटेड है, किसी को नहीं बशा जाएगा। उन्होंने कांग्रेस विधायक की गिरतारी पर कहा, प्रदेश को आग झोंकने का गंदा खेल कांग्रेस ने किया है। प्रशासन (Nitin Nabin attacked Rahul Gandhi) पूरे मामले की जांच कर रहा है। कांग्रेस के तथाकथित लोगों ने पूरे घटना को नेतृत्व किया है।
यह भी पढ़ें

Amit Shah Visit CG: नक्सली खात्मे का आखिरी स्क्रिप्ट लिखने आ रहे हैं अमित शाह, 7 राज्यों में करेंगे चर्चा

उन्होंने महादेव सट्टा की सीबीआई जांच को लेकर कहा कि कांग्रेस ने ऐसे कई खेल खेले हैं। देखते रहिए अभी और कितनी जांच खुलेगी। दोषियों को जेल भेजा जाएगा। प्रदेश प्रभारी नबीन ने निगम-मंडलों की नियुक्तियों पर कहा, हम जल्द नियुक्तियां करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं की अपेक्षा संतुष्ट होगी। भाजपा (Chhattisgarh Political News) सदस्यता अभियान को लेकर उन्होंने कहा, भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है।
हम पूरे देश में सदस्यता अभियान चला रहे हैं। पूरे देश में अलग-अलग स्तर पर वर्कशॉप की जा रही है। हम एक-एक कार्यकर्ता को नए सदस्य जोड़ने की ज़मिेदारी देंगे। सितंबर के पहले सप्ताह से सदस्यता अभियान शुरू होने वाला है। प्रदेश, जिला और मंडल स्तर तक वर्कशॉप कर तैयारी की जा रही है। इस बार पूरे देश में बड़े लक्ष्य के साथ भाजपा नए सदस्य बनाएगी।

इससे सम्बन्धित खबरें यहां पढ़े

1. ‘पूर्व सरकार के निर्णय को साय सरकार ने पलट दिया’, जानें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने क्यों कही ये बात

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने साय सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने भूपेश प्रशासन के निर्णय का पलट दिया है। आखिर किन कारणों से कांग्रेस नेता ने कहा ऐसा..यहां पढ़े पूरी खबर
    2. अरे! टेरर फंडिंग पर क्या बोल गए पूर्व CM बघेल, Video में देखिए भड़ास

    बीते दिनों मोहला मानपुर से चार लोगों की गिरफ्तारी एनआईए ने की थी। चारों पर टेरर फंडिंग का आरोप था। मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मुखिया भूपेश बघेल ने एक बार फिर बीजेपी और केंद्र सरकार को जमकर कोसा हैं। यहां पढ़े पूरी खबर

    Hindi News/ Raipur / CG Politics: राहुल गांधी को बचाने कांग्रेस खेल रही खेल…नितिन नबीन ने जमकर किया हमला, जानिए पूरा मामला

    ट्रेंडिंग वीडियो