scriptCG Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा – भाजपाई शरबत पिलाने के बहाने कर रहे प्रचार | CG Lok Sabha Elections 2024: Congress candidate said - BJP is campaigning under the pretext of giving sherbet | Patrika News
रायपुर

CG Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा – भाजपाई शरबत पिलाने के बहाने कर रहे प्रचार

Lok Sabha Election 2024: रायपुर के कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने भारत माता स्कूल में मतदान किया। मतदान के बाद विकास ने जिला निर्वाचन अधिकारी पर बीजेपी एजेंट के तौर पर काम करने का आरोप लगाया। बता दें कि इससे पहले मतदान केंद्र में कांग्रेस के वोटरों को शरबत पिलाने को लेकर बीजेपी ने हंगामा किया था।

रायपुरMay 07, 2024 / 12:33 pm

Khyati Parihar

vikas upadhyay, lok sabha election 2024
CG 3rd Phase Voting 2024: छत्तीसगढ़ समेत 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 93 लोकसभा सीटों में तीसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। प्रदेश के बचे हुए 7 सीटों में मतदान हो रहा है। इनमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, सरगुजा सीट शामिल है। इन सीटों में कुल 168 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। लोग बड़ी उमग के साथ अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है।
इसी बीच रायपुर के कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने भारत माता स्कूल में मतदान किया। मतदान के बाद विकास ने जिला निर्वाचन अधिकारी पर बीजेपी एजेंट के तौर पर काम करने का आरोप लगाया। बता दें कि इससे पहले मतदान केंद्र में कांग्रेस के वोटरों को शरबत पिलाने को लेकर बीजेपी ने हंगामा किया था।

विकास उपाध्याय ने लगाया आरोप

मतदान के बाद उपाध्याय ने रायपुर कलेक्टर पर भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों के बाहर ऐसी पर्चियां दी जा रही हैं जिनमे भाजपा की योजनाओं की जानकारी है। इतना ही नहीं भाजपा द्वारा भेजे गए शरबत भी पिलाए जा रहे है।
Congress candidate Vikas Upadhyay blames BJP
उन्होंने आगे कहा कि आज शहरी क्षेत्र को छोड़ दिया जाए तो रायपुर लोकसभा क्षेत्र के कई ऐसे गांव है ,जहां लोग बृजमोहन अग्रवाल को नहीं जानते। अगर मैं 40 साल से विधायक और 2 बार का मंत्री होता तो कभी प्रचार करने ही नहीं जाता। मैं अपने क्षेत्र में विकास का काम करता, लेकिन अग्रवाल केवल लोगों के यहां शादियों में और भाजपा की रैली में जाते है। मैं बता दूं कि केवल भाषण देने से नहीं राशन देने से विकास होता है। इन आरोप को लेकर विकास उपाध्याय पुरानी बस्ती सरस्वती स्कूल के सामने धरने में बैठ गए है। फिलहाल राजनीतिक दलों के विरोध के बाद बूथ पर नींबू- पानी व शर्बत पिलाना बंद कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें

LIVE CG 3rd Phase Voting 2024: सुबह 11 बजे तक 7 सीटों में 29.90 प्रतिशत वोटिंग, कहां कम कहां ज्यादा, देखें लेटेस्ट अपडेट

अब तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान

छत्तीसगढ़ के 7 लोकसभा में जारी मतदान के पहले 4 घंटे का वोटिंग प्रतिशत आ गया है। सुबह 11 बजे तक 7 सीटों में 29.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग रायगढ़ में 37.92 प्रतिशत हुआ हैं। इधर रायपुर में वोटिंग प्रतिशत धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। यहां सबसे कम जांजगीर में हुआ है, यहां वोटिंग प्रतिशत 25.76 है। फिलहाल सभी मतदान केंद्रों में भीड़ उमड़ रही है। वहीं लोगों में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है।
votar's

बिलासपुर – 25.29%

बेलतरा – 23.84%
बिलासपुर – 28.64%
बिल्हा – 21.53%
कोटा – 21.46%
लोरमी – 30.70%
मस्तूरी – 21.67%
मुंगेली – 30.14%
तखतपुर – 26.00%

दुर्ग – 31.44%

अहिवारा – 34.24%
बेमेतरा – 31.64%
भिलाई नगर – 26.95%
दुर्ग सिटी – 28.37%
दुर्ग ग्रामीण – 37.16%
नवागढ़ – 31.27%
पाटन – 35.98%
साजा – 27.88%
वैशाली नगर – 29.27%

जांजगीर चांपा – 25.76%

अकलतरा – 27.70%
भिलाईगढ़ – 31.43%
चंद्रपुर – 28.19%
जैजैपुर – 19.21%
जांजगीर चांपा – 25.10%
कसडोल – 31.75%
पामगढ़ – 22.25%
सक्ती – 14.81%

कोरबा – 32.37%

बैंकुठपुर – 34.64%
भरपुर सोनहत – 34.91%
कटघोरा – 32.92%
कोरबा – 22.59%
मनेंद्रगढ़ – 30.10%
मरवाही – 31.16%
पाली तनाखार – 38.40%
रामपुर – 35.69%

रायगढ़ – 37.92%

धरमजयगढ़ – 41.22%
जशपुर – 40.11%
खरसिया – 37.97%
कुनकुरी – 42.13%
लैलुंगा – 40.25%
पत्थलगांव – 37.40%
रायगढ़ – 33.06%
सारंगढ़ – 33.43%

रायपुर – 26.05%

अभनपुर – 25.03%
आरंग – 28.14%
बलौदाबाजार – 28.27%
भाटापारा – 30.09%
धरसींवा – 30.88%
रायपुर ग्रामीण – 27.42%
रायपुर सिटी उत्तर – 20.48%
रायपुर सिटी दक्षिण – 22.17%
रायपुर सिटी पश्चिम – 21.20%

सरगुजा – 32.86%

अंबिकापुर – 25.81%
भटगांव – 33.67%
लूंड्रा – 27.81%
प्रतापुपर – 36.14%
प्रेमनगर – 35.63%
रामानुजगंज – 35.55%
समरी – 36.61%
सीतापुर – 31.57%

यह भी पढ़ें

3rd Phase Voting 2024: छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा मतदान केंद्र, जहां 1 घंटे के भीतर ही हो गई 100 प्रतिशत वोटिंग

Hindi News/ Raipur / CG Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा – भाजपाई शरबत पिलाने के बहाने कर रहे प्रचार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो