scriptCG Election Result 2023: जीत के लिए अनुसूचित जनजाति 29 के सीट होंगे निर्णायक | Patrika News
रायपुर

CG Election Result 2023: जीत के लिए अनुसूचित जनजाति 29 के सीट होंगे निर्णायक

CG Election Result 2023: छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने में आदिवासी वोटर्स और आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित सीट अहम भूमिका निभाती है। राज्य निर्माण के बाद एक चुनाव को छोड़कर जिस पार्टी का आदिवासी सीट पर दबदबा रहा है, उसने ही सरकार बनाई है। इस बार भी वे ही किंग मेकर की भूमिका में रहेंगे।

रायपुरDec 03, 2023 / 09:17 am

योगेश मिश्रा

chunav.jpg
CG Election Result 2023: छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने में आदिवासी वोटर्स और आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित सीट अहम भूमिका निभाती है। राज्य निर्माण के बाद एक चुनाव को छोड़कर जिस पार्टी का आदिवासी सीट पर दबदबा रहा है, उसने ही सरकार बनाई है। इस बार भी वे ही किंग मेकर की भूमिका में रहेंगे। यही वजह है कि कांग्रेस-भाजपा के स्टार प्रचारकों ने आदिवासी बेल्ट पर ज्यादा फोकस किया था, लेकिन इस बार सर्व आदिवासी समाज की हमर राज पार्टी कांग्रेस-भाजपा के सियासी समीकरण को बिगाड़ रही है। इसका बड़ा असर भानुप्रतापपुर उप चुनाव में देखने को मिला था।
यह भी पढ़ें

CG Election result 2023 : मतगणना को लेकर ताम्रध्वज साहू का बड़ा बयान, बोले- हम 75 पार जाएंगे..

छत्तीसगढ़ में माना जाता है कि दूसरे क्षेत्रीय दलों से कांग्रेस की तुलना में भाजपा को ज्यादा फायदा होता है। वैसे आदिवासी सीटों में कई तरह के समीकरण देखने को मिल रहा है। भरतपुर-सोनहत, पाली-तानाखार व अन्य तीन चार सीटों पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का बड़ा असर है। पाली-तानाखार में तो गाेंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी दूसरे नम्बर पर थे। इसके अलावा बस्तर की कोंटा और दंतेवाड़ा सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया का अच्छा दखल है। इस बार कांकेर और बस्तर जिले में हमर राज पार्टी का असर देखने को मिल सकता है। बस्तर संभाग की 12 सीटों में से 11 सीट आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित है।
अविभाजित मध्यप्रदेश में मिली थी सीएम की जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में हर चुनाव में आदिवासी वर्ग से सीएम बनाने की मांग उठती रही है। अविभाजित मध्यप्रदेश में एक बार ही किसी आदिवासी विधायक को मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला था। छत्तीसगढ़ की सारंगगढ़ विधानसभा के आदिवासी विधायक नरेश चंद्र सिंह मार्च 1969 में 13 दिन के लिए मुख्यमंत्री बने थे। राज्य निर्माण के बाद आदिवासी चेहरे के रूप में कांग्रेस ने अजीत जोगी को मुख्यमंत्री बनाया था। हालांकि उनकी जाति हमेशा सुर्खियों में रही है।
यह भी पढ़ें

CG Election Result 2023: भाजपा-कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का भविष्य चुनाव परिणाम पर निर्भर



राज्य निर्माण के समय 34 सीट आरक्षित थी
राज्य निर्माण के बाद वर्ष 2003 में हुए पहले विधानसभा चुनाव के दौरान आदिवासी वर्ग के लिए 90 में से 34 सीटें आरक्षित थी। परिसीमन के बाद आदिवासी वर्ग की सीट 34 से घटकर 29 हो गई थीं।
ऐसे समझे आदिवासी सीट का महत्व
वर्ष 2003- इस चुनाव में भाजपा ने 25 और कांग्रेस ने 9 सीटें जीती थी। प्रदेश में 50 सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनी।
वर्ष 2008- इस चुनाव में भाजपा ने 29 में से 19 सीटें जीती और सरकार बनी थी। कांग्रेस को 10 आदिवासी सीटों पर जीत मिली थी।
वर्ष 2013- इस चुनाव में कांग्रेस को 29 आदिवासी सीटों में से 18 पर जीत मिली। हालांकि इसके बाद भी कांग्रेस सरकार नहीं बना सकी थी।
वर्ष 2018- इस चुनाव में कांग्रेस ने 25, भाजपा ने 3 और जकांछ ने एक सीटों पर चुनाव जीता था। हालांकि उप चुनाव के बाद कांग्रेस की सीटें बढ़ गई थीं।

Hindi News/ Raipur / CG Election Result 2023: जीत के लिए अनुसूचित जनजाति 29 के सीट होंगे निर्णायक

ट्रेंडिंग वीडियो