scriptCG Election 2023 : जोगी कांग्रेस ने जारी की 16 प्रत्याशियों की सूची… कोंडागांव में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष को बनाया उम्मीदवार | CG Election 2023: Jogi Congress released the list of 16 candidates | Patrika News
रायपुर

CG Election 2023 : जोगी कांग्रेस ने जारी की 16 प्रत्याशियों की सूची… कोंडागांव में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष को बनाया उम्मीदवार

CG Election 2023 : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने पहले चरण के नामांकन के अंतिम दिन अपने 16 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।

रायपुरOct 21, 2023 / 07:55 am

Kanakdurga jha

jogi_list.jpg
रायपुर। CG Election 2023 : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने पहले चरण के नामांकन के अंतिम दिन अपने 16 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी पहले चरण की चार सीटों पर नामों की घोषणा नहीं कर सकी है। इसमें अंतागढ़, भानुप्रतापुर, कांकेर और केशकाल विधानसभा की सीट शामिल हैं। माना जा रहा है कि पार्टी इसमें निर्दलीय प्रत्याशी को अपना समर्थन कर सकती है। क्योंकि नामांकन जमा करने की अवधि समाप्त हो गई है।
यह भी पढ़ें : Sports News : 11 तीरंदाजों का हुआ राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन

जोगी कांग्रेस ने कोंडागांव से शंकर नेताम को चुनाव मैदान में उतरा है। वे आम आदमी पार्टी कोंडागांव के जिलाध्यक्ष थे। एक दी पहले ही जोगी कांग्रेस में प्रवेश किया था। जगदलपुर से नवनीत चांद को टिकट दी गई है। वे लंबे समय से बस्तर मुक्ति मोर्चा के बैनर तले आदिवासियों के हित में लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके अलावा राजनांदगांव में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और गिरीश देवांगन के खिलाफ शुमशुल आलम को चुनाव मैदान में उतरा है।
यह भी पढ़ें : Dussehra 2023 : दशहरे पर मिट्टी से बने रावण के पुलते का करते हैं वध


यह है अन्य प्रत्याशी की सूची

विधानसभा पंडरिया से रवि चंद्रवंशी, कवर्धा से सुनील केसरवानी, खैरागढ़ से लक्की कुंवर नेताम, डोंगरगढ़ से लोकनाथ भारती, डोंगरगांव से मुकेश साहू, खुज्जी से विनोद पुराम, मोहला-मानपुर से नागेश पुराम, नारायणपुर से बलीराम कचलाम, बस्तर से सोनसाय कश्यप, चित्रकोट से भरत कश्यप, दंतेवाड़ा से बेला तेलाम, बीजापुर से रामधर जुर्री और विधानसभा कोंटा से देवेंद्र तेलाम को प्रत्याशी बनाया गया है।

Hindi News/ Raipur / CG Election 2023 : जोगी कांग्रेस ने जारी की 16 प्रत्याशियों की सूची… कोंडागांव में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष को बनाया उम्मीदवार

ट्रेंडिंग वीडियो