scriptभूपेश सरकार ने 15 के बदले सिर्फ 10 किलो अनाज दिया… गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया 104 पन्ने का आरोप पत्र | CG Election 2023 : Amit Shah issue 104-page charge against Congress | Patrika News
रायपुर

भूपेश सरकार ने 15 के बदले सिर्फ 10 किलो अनाज दिया… गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया 104 पन्ने का आरोप पत्र

CG Election 2023 : पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑटोडोरियम में जारी कार्यक्रम के जरिए बीजेपी ने यह आरोप पत्र जारी किया है।

रायपुरSep 02, 2023 / 01:38 pm

चंदू निर्मलकर

bjp_aarop_patra.jpg
रायपुर।CG Election 2023 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा का आरोप पत्र जारी किया है। 104 पन्ने के इस आरोप पत्र में बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑटोडोरियम में जारी कार्यक्रम के जरिए बीजेपी ने यह आरोप पत्र जारी किया है।
CG Election 2023 : कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि आने वाला चुनाव छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य का चुनाव है, जनता को तय करना है हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस सरकार चाहिए,या विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाली भाजपा सरकार चाहिए। बता दें कि आरोप पत्र छत्तीसगढ़ी में लिखा हुआ है।
CG Election 2023 जिसमें कांग्रेस के पांच बछर, छत्तीसगढ़ होगे तितर बितर। जैसे बातों का उल्लेख किया है। साथ ही अटल बिहारी के संदेशों को भी शामिल किया गया। इसके अलावा भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र के कई बिंदुओं की पोल खोली है। साथ ही कांग्रेस की प्रमुख योजनाओं पर सवाल उठाया। वहीं नक्सल घटनाओं के जरिए सरकार पर टारगेट किलिंग का आरोप भी आरोप लगाया। कार्यक्रम में पूर्व सीएम रमन सिंह, सरोज पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष, नारायण चंदेल समेत वरिष्ठ बीजेपी नेता मौजूद रहे।
अमित शाह की बड़ी बातें…
– छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल पर निशाना साधा और कहा कि घपले घोटाले और वादाखिलाफी की सरकार चल रही है। छत्तीसगढ़ को पटरी पर लाने के लिए यह आरोप पत्र जारी किया।
– मिशन आदित्य लांच होने पर बधाई दी। 15 साल तक रमन सरकार ने अटल जी के मार्ग पर काम किया।
– 15 साल तक विकास की अविरत यात्रा चली मगर यह भूपेश सरकार लूट खशोट, भ्रष्ट और घोटाले की सरकार चल रही है।

– 2024 में मोदी की सरकार बनेगी। इसके पहले छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी। अगला चुनाव छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य का है।
– जनता को तय करना है भ्रष्ट भूपेश सरकार चाहिए या भाजपा की विकास वाली सरकार चाहिए।
– महादेव एप से भ्रष्टाचार किया। अत्याचार की सीरीज चल रही है। इससे केवल भाजपा सरकार बचा सकती है।
– आने वाला चुनाव छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य का चुनाव है,जनता को तय करना है हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस सरकार चाहिए,या विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाली भाजपा सरकार चाहिए।

– रमन सिंह को चावल वाला बाबा कहा जाता रहा है। केंद्र से भेजे गए चावल का भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार किया। आपने अगर गलत किया तो जांच एजेंसी अपना काम करेगी।
– क्यों डरते हो अमित शाह ने कहा- केंद्र से चावल भेजने के बावजूद 15 किलो के बदले 10 किलो अनाज यहां भूपेश बघेल सरकार ने दिया।

– भूपेश बघेल सरकार ने दुबई भेजकर महादेव ऐप में जुआ सट्टा खेलाकर कौशल उन्नयन का काम किया है।
– ईडी कार्रवाई की बात कर रहे हैं। जिसने गड़बड़ी किया है कार्रवाई तो होगी. क्यों डरे हैं? हमारे नेता तो नहीं डरे हुए हैं……।
– भूपेश बघेल अगर हिम्मत है तो युवाओं को मेरा जवाब दो। भाजपा ने छत्तीसगढ़ को चार गुना अधिक पैसा देने का काम किया।
– 2004 से 2014 तक 77 हजार 800 करोड़ रूपये दिए। 9 साल में 3लाख करोड़ दिया। 5 साल में घोटाला और भ्रष्टाचार किया।
– सात हजार करोड़ किसान सम्मान निधि में दिया। भाजपा सरकार बना दो तो यह राशि 50 हजार करोड़ तक पहुंचा सकते हैं।
– जल जीवन मिशन में घेरा। भाजपा की सरकार बना दीजिए हर घर में नल से जल दो साल में पहुंचेगा। 38 लाख परिवारों को हमने शौचालय दिया है। 5 लाख उज्जवला के कनेक्शन दिए हैं।
– भूपेश सरकार ने अपने विधायकों को खुली छूट दे दिया। जाकर भ्रष्टाचार करो।
– मुख्यमंत्री को अपने वादों की याद नहीं। 36 में से 19 वादे पूरे नहीं किए। खुलेआम मतांतरण हो रहा है।
2,131 करोड़ शराब घोटाला हुआ। गांधी परिवार की तिजोरी भरने का काम किया।
– जब शासन में आएंगे भ्रष्टाचार करने वालों को उल्टा लटका कर सीधा करेंगे।
– जो जेल गए हैं आपका नाम ना ले ले इस बात को लेकर आपको नींद नहीं आ रही है।
– अमित शाह ने कहा की जो अफसर जेल गए हैं वह कहीं इनका नाम ना ले ले इसलिए उनको नींद नहीं आ रही।
– प्रदेश में डीएमएफ घोटाला किया। छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर उद्योग खुल गया इंडस्ट्री बन गई है।
– शिक्षकों की पोस्टिंग और पदस्थापना में करोड़ों रुपये घोटाला हुआ। उन्होंने कहा कि नाम में पे है भूपेश बेरोजगारी भत्ता के लिए ऐसे कड़े नियम बनाएं की युवा बाहर हो गए।
– भूपेश बघेल सरकार ने भारत में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सबसे गंभीर आरोप लगे है।
– अपनी कुर्सी बचाने के लिए दिल्ली के एटीएम बने हुए हैं।
– यहां आबादी कम है और घोटालों में नंबर वन है। भाजपा को सत्ता का सूत्र दे दीजिए। कुछ भी साल में हम मोदी जी के नेतृत्व में विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था होंगे।
– आपसे निवेदन है कि एक बार फिर कमल पर सरकार बनाए। डबल इंजन की सरकार बनाए।
– आपने हमको तीन बार सत्ता बनाने के लिए मौका दिया और एक बार कांग्रेस का टेस्ट भी किया। लेकिन, जो जहर होता है उसका टेस्ट भी नहीं करते हैं।

Hindi News / Raipur / भूपेश सरकार ने 15 के बदले सिर्फ 10 किलो अनाज दिया… गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया 104 पन्ने का आरोप पत्र

ट्रेंडिंग वीडियो