scriptराजधानी में बड़ा प्रदर्शन, किसी ने टमाटर के लिए मांगा लोन तो किसी ने की यह बड़ी मांग…पुलिस के साथ भी हुई झूमाझटकी | 5 Big demonstration, someone asked for loan for tomatoes Raipur | Patrika News
रायपुर

राजधानी में बड़ा प्रदर्शन, किसी ने टमाटर के लिए मांगा लोन तो किसी ने की यह बड़ी मांग…पुलिस के साथ भी हुई झूमाझटकी

Raipur News: आम आदमी पार्टी (आप) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली और बदहाल शिक्षा व्यवस्था का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री के निवास का घेराव किया।

रायपुरJul 14, 2023 / 03:30 pm

Khyati Parihar

5 Big demonstration, someone asked for loan for tomatoes

.पुलिस के साथ भी हुई झूमाझटकी

Performance of 5 organizations in the state: रायपुर। 1. शिक्षक भर्ती में धांधली का आरोप, आप ने किया प्रदर्शन: आम आदमी पार्टी (आप) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली और बदहाल शिक्षा व्यवस्था का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री के निवास का घेराव किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई। कार्यकर्ताओं की मांग है कि इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। जांच नहीं होने पर पार्टी ने प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
2. टमाटर के लिए लोन लेने पहुंचे एसबीआई

SBI reached to take loan for tomatoes: टमाटर की महंगी कीमत को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारतीय स्टेट बैंक पहुंचकर टमाटर खरीदने के लिए लोन की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि टमाटर आम लोगों की पहुंच से दूर होते जा रहा है। महंगाई से आम जनता त्रस्त हैं।
यह भी पढ़ें

Weather Update : अरब सागर में बढ़ी नमी, अब कुछ ही घंटों में छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी भयंकर बारिश…IMD ने जारी किया अलर्ट

3. शराबबंदी पर भाजपा महिला मोर्चा सड़क पर: मंत्री अकबर के बंगले का घेराव

कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश में शराबबंदी करने से मुकरने पर गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा ने मंत्री मोहम्मद अकबर के बंगले के सामने प्रदर्शन कर घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंची भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने साथ लाई मटकी (siege of minister akbar’s bungalow) को भी बंगले के सामने फोड़कर आक्रोश जताया।
प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों, सदस्यों और महिला पुलिस कर्मियों के साथ हल्की झूमाझटकी भी हुई। महिला मोर्चा ने मंत्री अकबर के बंगले का घेराव महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में किया। महिला मोर्चा द्वारा भारत माता चौक से मोहम्मद अकबर के निवास तक जुलूस निकाला गया।
यह भी पढ़ें

पद्मविभूषण तीजन बाई की बिगड़ी तबीयत, बुरे हाल होने की खबर सुनकर CM ने दौड़ाई हेल्थ टीम….दिया ये निर्देश

4. कृषि मंत्री के बंगले पहुंचे जकांछ कार्यकर्ता : 834 पदों पर जल्द भर्ती की मांग

Demand for early recruitment on 834 posts : जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के निवास का घेराव किया। जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में युवाओं की मांग थी कि सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के 834 पदों की भर्ती जल्द की जाए।
युवाओं में इस बात को लेकर नाराजगी थी कि भर्ती प्रक्रिया की अनुमति मई में मिली थी। इसके बाद भी इसकी प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पहुंचकर समझाइश दी, लेकिन कार्यकर्ता मंत्री से मिलने की जिद पर अड़ रहे। इसके बाद मंत्री ने कार्यकर्ताओं से मोबाइल पर बात की और आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया है। फिर कार्यकर्ता वापस लौटे।
यह भी पढ़ें

High Court का बड़ा फैसला : 14 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में लगी रोक हटाई, अब राज्य सरकार जल्द शुरू करेगी प्रक्रिया

5. संविदा कर्मचारी महासंघ हड़ताल पर : चार हजार कर्मियों का इस्तीफा

Resignation of contract workers: छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल कर रहे संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने एस्मा लगाने के विरोध में सामूहिक इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। गुरुवार को तूता में बैठे करीब एक हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा लिखकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
बलौदाबाजार जिले के करीब 500 संविदा कर्मचारियों ने भी कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सामूहिक इस्तीफा सौंपा। महासंघ के प्रांताध्यक्ष कौशलेश तिवारी (chhattisgarh hindi news) ने बताया कि शु₹वार को सभी हड़ताली 45 हजार कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।
उधर धरना स्थल में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन किया। उन्होंने भाजपा के जनघोषणा पत्र में ये मांग को शामिल करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें

बैंक अधिकारियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर लगाया 4 करोड़ का चूना, अफसर समेत 17 पर केस दर्ज

Hindi News / Raipur / राजधानी में बड़ा प्रदर्शन, किसी ने टमाटर के लिए मांगा लोन तो किसी ने की यह बड़ी मांग…पुलिस के साथ भी हुई झूमाझटकी

ट्रेंडिंग वीडियो