चक्रधरनगर पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को गुजरात से सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियां इंस्टाग्राम दोस्त के बहकावे में आकर गुजरात चली गई थी। वहीं समय रहते पुलिस पहुंची वरना बड़ा अनर्थ हो सकता था। बताया गया कि चार दिनों की लगातार खोजबीन के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची। दोनों लड़कियों को सकुशल बरामद कर रायगढ़ लाया गया है। आरोपी को अपहरण के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
स्कूल में पूछा तो टीचर बोली- दो दिन से नहीं आई जानकारी के मुताबिक 6 जनवरी 2024 की रात थाना चक्रधरनगर में स्थानीय कॉलोनी में रहने वाली दो नाबालिग लड़कियों के परिजन पहुंचे थे। बताया कि दोनों लड़कियां 6 जनवरी की सुबह स्कूल में प्रोग्राम की बात कहकर घर से निकल गए। वहीं शाम-रात तक घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परिजनों ने बताया जब लड़कियों के टीचर से पता किए तो वे बताई कि दोनों लड़कियां दो दिन से स्कूल नहीं आई हैं। जिसके बाद पुलिस से शिकायत की। पुलिस फिर से जांच के बाद दोनों को बरामद कर लिया।