scriptPrayagraj Mahakumbh 2025: महाकुंभ में संत बाटेंगे अनोखा प्रसाद, 51 हजार लोगों को मिलेगा पाने का सौभाग्य | Prayagraj Mahakumbh 2025: Saints will distribute unique prasad in Mahakumbh, 51 thousand people will get the privilege of getting it. | Patrika News
प्रयागराज

Prayagraj Mahakumbh 2025: महाकुंभ में संत बाटेंगे अनोखा प्रसाद, 51 हजार लोगों को मिलेगा पाने का सौभाग्य

Prayagraj Mahakumbh 2025: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी के दिशा-निर्देशों पर महाकुंभ मेला सकुशल संपन्न कराने की तैयारी है। इतना ही नहीं श्रद्धालुओं को एक अनोखा प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। श्री पंचदशनाम आह्वान अखाड़े के स्वामी आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरी ने कहा इस बार महाकुंभ मेले में 51 हजार पौधे को प्रसाद के रूप में भक्तों को वितरित किया जाएगा। बैठक में महामंत्री सत्य गिरी महाराज व रमता पंचों ने भाग लिया।

प्रयागराजSep 09, 2024 / 01:31 pm

Krishna Rai

Prayagraj Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ मेले को लेकर हरिद्वार के श्री पंचदशनाम आह्वान अखाड़े में बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर आह्वान अखाड़े के स्वामी आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरी ने कहा कि इस बार महाकुंभ मेले में 51 हजार पौधे को प्रसाद के रूप में भक्तों को वितरित किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन का विशेष ध्यान भी बड़े आयोजनों में किया जाना चाहिए। कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी के दिशा-निर्देशों पर महाकुंभ मेला सकुशल संपन्न होगा।
संतों की सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यान
प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचने वाले संत महापुरुषों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। विशेष रूप से महाकुंभ मेले में विभिन्न राज्यों से पहुंचने वाले संतों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होनी चाहिए। बैठक में महामंत्री सत्य गिरी महाराज व रमता पंचों ने भाग लिया।इस मौके पर महंत रामानंद पुरी, राजेंद्र भारती, थानापति महंत हरिओम भारती, महंत केशवपुरी, महंत व प्रवक्ता चेतनानंद गिरी, श्रीमहंत गीतानंद गिरी, थानापति नरेंद्र गिरी, महंत भगीरथ गिरी, महंत रमेश गिरी, महंत भावनानंद गिरी, महंत गंगा भारती एवं महंत समर गिरी मौजूद रहे।
रिद्धि सिद्धि के दाता हैं भगवान गणेश
Prayagraj Mahakumbh 2025: श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़े में गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष व श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के संयोजन में सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों ने भगवान गणेश का पूजन कर लोककल्याण की कामना की।श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रथम पूज्य भगवान गणेश रिद्धि सिद्धि के दाता हैं। भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। सभी विघ्न बाधाएं दूर होती हैं। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है।श्रीमहंत सत्यम गिरी ने कहा कि भगवान गणेश की पूजा से जीवन में आने वाली सभी विघ्न बाधाएं दूर हो जाती हैं। महंत बलराम भारती ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणेश चतुर्थी सनातन धर्म का प्रमुख पर्व है। श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Hindi News/ Prayagraj / Prayagraj Mahakumbh 2025: महाकुंभ में संत बाटेंगे अनोखा प्रसाद, 51 हजार लोगों को मिलेगा पाने का सौभाग्य

ट्रेंडिंग वीडियो