scriptक्या आप जानते हैं कि मरने के बाद किन्नर की बॉडी के साथ क्या होता है? जानिए Secret | Kinnar hijra shemale death ceremony funeral secrets facts in hindi | Patrika News
भोपाल

क्या आप जानते हैं कि मरने के बाद किन्नर की बॉडी के साथ क्या होता है? जानिए Secret

मरने के बाद किन्नर की बॉडी की होती है चप्पलों से पिटाई, जानिए अजब गजब Facts

भोपालDec 10, 2019 / 04:39 pm

Faiz

news

क्या आप जानते हैं कि मरने के बाद किन्नर की बॉडी के साथ क्या होता है? जानिए Secret

भोपाल/ सुप्रीम कोर्ट द्वारा देश के किन्नरों को थर्ड जेंडर का दर्जा देकर समाज में एक समान करने के बाद वर्क प्लेस पर एलजीबीटीआई कम्युनिटी को समान अधिकार देने और लैंगिक भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से गोदरेज ग्रुप ने नए कॉर्पोरेट मानक तैयार किए हैं। इसका सीधा लाभ देश में रह रहे हजारों ट्रांसजेंडरों को मिलेगा क्योंकि, किन्नर एलजीबीटीआई कम्युनिटी का ही पार्ट हैं। सरकार के साथ साथ कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा देश में रह रहे किन्नरों को सामाजिक सम्मान दिलाने और समाज के कई क्षेत्रों में भेदभाव का शिकार होने से बचाने के प्रयास किये जा रहे हैं। हालांकि, सामाजिक तौर पर देखा जाए तो, इतनी जागरुकता बढ़ने के बाद भी किन्नरों को अलग थलग करके ही देखा जाता है।

 

पढ़ें ये खास खबर- मानव तस्करी समेत 32 मामलों में आरोपी जीतू सोनी बना तनजानिया का सांसद!


कौन होता है किन्नर?

विधि का विधान शायद कुछ ऐसा है कि, कुदरत ने नर और नारी की जाति बनाई। इन्हीं में से एक जाति है, किन्नर। इन्हें ना तो नर जाति का माना जाता है और ना ही नारी जाति का। किन्नर का मतलब ऐसा है कि, एक ऐसा मनुष्य जिसमें कुछ लक्षण नारी के और कुछ नर के होते हैं। विज्ञान की भाषा में ऐसा मनुष्य जिसके जननांग अर्द्धविकसित रह जाते हैं नर और नारी जाति के बीच का हिस्सा बन जाता है। समाज के द्वारा तिरस्कार किए जाने के बाद ये किन्नर जाति के लोग अलग तरह का जीवन बिताने के लिए मजबूर हो जाते हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- सर्दियों के लिए बेहद खास है अरंडी का तेल, 100 से ज्यादा बीमारियां चुटकियों में कर देता है छूमंतर


किन्नर के मरने के बाद की सच्चाई

यही कारण है कि, किन्नर भी अपनी ही एक सीमित और अलग दुनिया बना लेते हैं। जिसमें उन्हें समाज की आवश्यक्ता ना हो। इनकी अपनी अलग ही परंपराएं और संस्कृति भी हैं, जिन्हें ये खुद कुदरती कानून के तौर पर देखते और मानते हैं। आज हम आपको इसी कम्युनिटी से जुड़ी एक दिलचस्प बात बताएंगे। किन्नरों की दुनिया आम आदमी से हर तरह से अलग होती है। जैसे किन्नर साल में एक बार शादी करता है और उसके अगले दिन ही विध्वा भी हो जाता है। वहीं, मरने के बाद उसके समुदाय के लोग उसकी डेड बॉडी की चप्पलों से पिटाई करते हैं। क्या है इसके पीछे की सच्चाई? आइये जानें।

 

पढ़ें ये खास खबर- रिपोर्ट में खुलासा- भ्रष्टाचार में राजस्व विभाग नंबर-1, पुलिस विभाग टॉप-3 में

 

ऐसे होता है किन्नर का अंतिम संस्कार

-किन्नर की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार की प्रकृिया को गुप्त रखा जाता है। बाकी धर्मों से ठीक उलट किन्नरों की अंतिम यात्रा दिन की जगह रात में निकाली जाती है।

-किन्नरों के अंतिम संस्कार बाहरी लोगों से छिपाकर किया जाता है। मान्यता है कि, अगर कोई बाहरी व्यक्ति किन्नर का अंतिम संस्कार देख ले, तो मरने वाले का का पुनर्जन्म फिर किन्नर के रूप में ही होगा।

-किन्नर ही पूरी दुनिया में एक ऐसा समुदाय है, जो दुनियाभर के सभी धर्मों को मानते हैं। हालांकि, भारत के किन्नरों में हिन्दू धर्म के रीति-रिवाजों को अधिक माना जाता है। लेकिन मरने के बाद इनके शव को हिन्दू रीति के मुताबिक जलाया नहीं जाता। बल्कि, इन्हें दफनाया जाता है।

-आपको जानकर हैरानी होगी कि, किसी भी किन्नर की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार से पहले उसकी बॉडी को जूते-चप्पलों से पीटा जाता है। मान्यता है इससे उस जन्म में किए सारे पापों का प्रायश्चित हो जाता है। अपने समुदाय में किसी की मौत होने के बाद किन्नर अगले एक हफ्ते तक खाना भी नहीं खाते।

-किन्नर समाज अपने समुदाय के किसी भी सदस्य की मौत के बाद मातम मनाने को बहुत बुरा मानते हैं। हालांकि, भावनात्मक तौर पर किसी साथी के मरने पर आंसूं बहाना एक अलग बात है। कई किन्नरों का मानना है कि, किन्नर एक नरक रूपी जीवन जीता है और मरने के बाद उसे इस जीवन से मुक्ति मिल जाती है। ऐसी स्थिति में मातम करना मरने वाले किन्नर को मिली मुक्ति का अपमान होगा।


-सुना तो यहां तक गया है कि, किसी किन्नर की मौत के बाद उसके समुदाय के अन्य किन्नर खुशियां मनाते हैं। इस दौरान वो अपने आराध्य देव अरावन से मरने वाले को अगले जन्म में किन्नर ना बनाने की प्रार्थना भी करते हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- हनीमून कपल्स के लिए सबसे बेस्ट हैं ये टूरिस्ट स्पॉट, यहां की सुंदरता आपका सफर बना देगी यादगार


शादी के अगले दिन हो जाते हैं विध्वा

किन्नरों की साल में एक दिन शादी होती है। ये शादी भगवान अरावन से होती है। मान्यता के अनुसार किन्नर भगवान अरावन की मूर्ति बनाकर उससे पूरे रीति रिवाज के साथ शादी करते हैं। शादी के अगले दिन भगवान अरावन की मूर्ति को अपने सर पर रखकर शहर भर में घुमाते हैं। वापस अपने दायरे में आकर मिट्टी से बनी उस मूर्ति को गिरा देते हैं। जिससे वो जमीन से गिरकर टूट जाती है। ऐसी स्थिति में किन्नर श्रृंगार उतारकर विधवा की तरह शोक मनाते हैं और सफेद कपड़े पहन लेते हैं।

Hindi News / Bhopal / क्या आप जानते हैं कि मरने के बाद किन्नर की बॉडी के साथ क्या होता है? जानिए Secret

ट्रेंडिंग वीडियो