scriptCG Politics : ‘आप’ ने 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान, कहा- कांग्रेस व भाजपा ने भ्रष्टाचार व घोटालों का बनाया गढ़ | Aam Aadmi Party will contest on all 90 assembly seats CG Politics News | Patrika News
राजनीति

CG Politics : ‘आप’ ने 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान, कहा- कांग्रेस व भाजपा ने भ्रष्टाचार व घोटालों का बनाया गढ़

CG Politics News: अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ में कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव का आगाज करते हुए पूरे 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए आम आदमी की सरकार बनाने की बात की।

Jul 04, 2023 / 04:18 pm

Khyati Parihar

CG Politics : Aam Aadmi Party will contest on all 90 assembly seats

CG Politics : ‘आप’ ने 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान

CG Politics News: बलौदाबाजार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव संतोष यदु ने जानकारी दी कि बलौदाबाजार जिले के तीनों विधान सभाओं से दर्जनों बसों और अन्य साधनों से बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव संतोष यदु व जिलाध्यक्ष जगन्नाथ महिलांग के नेतृत्व में बिलासपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। जहां पर आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान की महारैली में शामिल हुए।
अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ में कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव का आगाज करते हुए पूरे 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए आम आदमी की सरकार बनाने की बात की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ को कांग्रेस व भाजपा ने भ्रष्टाचार व घोटालों का गढ़ बनाकर रख दिया है। आम जनता त्रस्त हैं वहीं जनता ने अब आम आदमी पार्टी को एक मौका देने का (CG Politics News) मन बना लिया है। मंच को आप सांसद तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंड़ी ने भी संबोधित किया है। संतोष यदु ने बताया कि पूरे प्रदेश भर से आए लाखों कार्यकर्ताओं को देख बलौदा बाजार जिले के कार्यकर्ताओं में भी भारी जोश है। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय पार्टी के रूप में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस बार का विधानसभा (Aam Aadmi Party) चुनाव बहुत ही अहम होगा और छत्तीसगढ़ की राजनैतिक दशा और दिशा के लिए निर्णायक होगा।
यह भी पढ़ें

CG Weather Update : भारी उमस के बीच मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में मानसून हुआ सक्रिय…अगले 3 दिनों तक होगी ताबड़तोड़ बारिश

CG Politics News: महारैली में शामिल होने बलौदा बाजार जिले से प्रदेश संयुक्त सचिव संतोष यदु समेत जिलाध्यक्ष जगन्नाथ महिलांग, आप नेता मनहरन साहू, जिला सचिव श्यामाचरण साहू, भीखम यदु, ओमकार वर्मा, मुकेश साहू, युवा जिलाध्यक्ष भुनेश्वर डहरिया, महिला जिलाध्यक्ष गंगोत्री साहू, जिला मीडिया प्रभारी रामेश्वर जांगड़े, कमल महान, ओबीसी विंग जिलाध्यक्ष संतोष वर्मा, एससी विंग जिलाध्यक्ष सागर रात्रे, राजेश घृतलहरे, मनोज यदु, रामसिंग सोनवानी, रोहित देवांगन, बद्री प्रसाद वर्मा, मेलन यादव, लोकेश्वरी चौहान, खिलेन्द्र सेन, प्रकाश पाल, रामनारायन निषाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए।

Hindi News / Political / CG Politics : ‘आप’ ने 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान, कहा- कांग्रेस व भाजपा ने भ्रष्टाचार व घोटालों का बनाया गढ़

ट्रेंडिंग वीडियो